🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

बरसते पानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चौगुने उत्साह के साथ विधायक के नेतृत्व में निकली आजादी की गौरव पदयात्रा:::

On: August 10, 2022 3:21 AM

बरसते पानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चौगुने उत्साह के साथ विधायक के नेतृत्व में निकली आजादी की गौरव पदयात्रा:::::

पाली ( वायरलेस न्यूज) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर विधानसभा स्तरीय आजाद भारत की गौरव पदयात्रा पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र के आदर्श ग्राम पंचायत सैला में गांधी जी के प्रतिमा में श्रद्धा सुमन अर्पित कर प्रारंभ किया गया,
जिसमें पाली तानाखार विधायक व मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास प्राधिकरण एवं राज्य मंत्री दर्जा श्री मोहित राम जी के अगुवाई में पाली ब्लॉक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एकतरफा उत्साह देखने को मिला,,
कार्यकर्ताओं ने बरसते पानी में भारत माता की जय,,
तिरंगे झंडे की जय,,
कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद,,
के गगनचुम्बी नारों के साथ सैला, नेवरियापारा, अलगीडांड,
पोटापानी से डुमरकछार तक 25 कि.मी की पदयात्रा तय किया है,,
पदयात्रा के दौरान सभा को विधायक श्री मोहित राम द्वारा संबोधित करते हुए बताया कि जब पुरा भारत वर्ष अंग्रेजों के गुलामी की जंजीरों से जकडा हुआ था,, तब 9 अगस्त 1942 के दिन ही कांग्रेस ने अंग्रेजों भारत छोडो़ के नारे के साथ भारत छोडो़ आंदोलन की शुरुआत की थी,, और अंततः अंग्रेजों को भारत देश छोडना पडा,,
आज एक बार फिर से हमारा देश भुख,भय,आतंक,भ्रष्टाचार मंहगाई,बेरोजगारी, जैसी समस्या से जुझ रही है, और इसका जिम्मेदार कौन है ये बताने की जरूरत नहीं है,,
विधायक ने छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल की जनकल्याण कारी योजनाओं के बारे में सविस्तार बताया,,
पदयात्रा को सफल बनाने में पाली ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, युवा कांग्रेस, एन एस यु आई, के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बडचढ कर हिस्सा लिया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment