बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) भारतीय जनता पार्टी हाईकमान ने छत्तीसगढ में आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए ओबीसी कार्ड खेलते हुए बिलासपुर लोकसभा के सांसद अरुण साहू को छत्तीसगढ़ भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

आज मंगलवार की सुबह राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में यह स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि छत्तीसगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष की कमान अरुण साव को सौंपी जा रही है ।गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से मीडिया में भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने की खबरें सुर्खियों में बनी हुई थी लिहाजा राष्ट्रीय नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन की निष्क्रियता को देखते हुए उर्जावान सांसद अरुण साव को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रदेश की लोकप्रिय कांग्रेस सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव में अरुण साव के भाजपा अध्यक्ष रहते हुए कांग्रेस को कितना नुकसान पहुंचा पाते हैं ।
भाजपा की कमान पिछड़ा वर्ग से जुड़े अरुण साव को दिए जाने पर भारतीय जनता पार्टी को प्रदेश में इसका कितना फायदा मिलता है यह तो आने वाला विधानसभा चुनाव ही तय करेगा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन

