🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

गोंडवाना में सफर कर रहे मुंगेली निवासी राम रतन को प्लेटफार्म में घिसटते हुए देख रेसुब गोंदिया के आरक्षक ने अपनी जान जोखिम में डाल जान बचाई . देखें वीडियो

On: August 8, 2022 3:49 PM

बिलासपुर/गोंडिया (वायरलेस न्यूज़) ऑपरेशन जीवन रक्षा’ के तहत रेसुब पोस्ट गोंदिया ने छत्तीसगड़ मुंगेली निवासी राम रतन गोंडवाना एक्सप्रेस से सफर के दौरान पानी लेने गोंदिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म में उतरा और पानी लेने के बाद च्लती गाड़ी में दौड़ कर पकड़ने के चक्कर में एक हाथ में पकड़े शरीर प्लेटफार्म पर घिसटते को देख आरपीएफ के आरक्षक ने बैगर देर किए यात्री की जान बचाई आरक्षक महेश लेदे की यात्रियों ने जमकर तारीफ की , उक्ताश्य की जानकारी आरपीएफ पोस्ट गोंदिया के OC विनोद कुमार तिवारी ने वायरलेस न्यूज़ को मोबाइल पर जानकारी दी।


08.08.22 को रेलवे स्टेशन गोदिया मे गाडी़ संख्या 12409 रायगढ़ हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस प्लेटफार्म क्रमांक-03 पर समय 13:50 बजे आई तथा समय 13:53 बजे रवाना हुई । इसी बीच जैसे ही उक्त गाडी़ चलना शुरू हुई, कोच नंबर B-2 का एक यात्री हाथ में पानी बाॅटल लेकर चलती गाडी मे चढने का प्रयास करने लगा और इसी क्रम में यात्री का संतुलन बिगड गया जिसकी वजह से वह एक हाथ से गाडी का हैंडल पकडे हुए लटक कर प्लेटफाॅर्म पर घिसटता हुए गाडी के साथ जा रहा था । उक्त यात्री गाडी गाड़ी व प्लेटफार्म के बीच के गैप में गिरकर चपेट में आने वाला था और एक अनापेक्षित घटना का शिकार हो सकता था किंतु प्लेटफाॅर्म ड्यूटी में तैनात आरक्षक महेश लेदे, रेसुब पोस्ट गोंदिया ने त्वरित कार्यवाही करते हुए, अपने जान की परवाह किये बगैर दौड़ते हुए उक्त यात्री नाम-राम रतन दहागा, उम्र 55 वर्ष, निवासी – दाहगांव, तहसील – मुंगेली, जिला – मुंगेली (छत्तीसगढ़) को सुरक्षित बाहर की ओर खींचकर प्लेटफार्म एवं गाडी के मध्य जाने एवं अनापेक्षित घटना का शिकार होने से बचाया ।

आरपीएफ आरक्षक महेश लेदे


घटना से संबंधित CCTV फुटेज शेयर की जा रही है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment