🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रीवर फ्रंट में आरपीएफ बैंड बिलासपुर ने आजादी के अमृत महोत्सव में देश भक्ति गीतों की धुनों से उपस्थित जन समूहों का समां बांध मंत्रमुग्ध किया

On: August 11, 2022 6:12 AM

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आज बिलासपुर के रिवर फ्रंट स्थित तिरंगा परिसर में दपूमरे़. बिलासपुर रेल मंडल के आरपीएफ बैंड ने देशभक्ति गानों के मनमोहक धुन बजा उपस्थित जन समुदाय का दिल जीता लिया है ।


कार्यक्रम में बिलासपुर रेल।मंडल के डीआरएम आलोक सहाय एवं श्रीमती सहाय , बिलासपुर जोन के रेल सुरक्षा आई जी ए. एन. सिन्हा, डीआईजी भवानी शंकर, बिलासपुर नगर निगम कमिश्नर श्री त्रिपाठी, रेल मंडल बिलासपुर के सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला , श्रीमती शुक्ला , कुमार निशांत, आलोक जेना, विवेक शर्मा सहित आर पी एफ के अधिकारी एवम भास्कर सोनी ओ सी बिलासपुर पोस्ट, उपस्थित रहे।
आर पी एफ बिलासपुर बैंड ने आजादी के इस अमृत महोत्सव में शहिदों के सम्मान में बैंड के 13 सदस्यों ने देशभक्ति दिल को रोमांचित मंत्रमुग्ध कर देने वाली गीतों पर धुन निकाल उपस्थित जनों को 2घंटे बैठने के लिए मजबूर कर दिया।


भीड़ में उपस्थित एक महिला श्रीमती शर्मिला ने वायरलेस न्यूज से कहा की अभी तक तो हम यही जानते आ रहे थे कि आर पी एफ केवल रेल यात्रियों की सुरक्षा ही करती हैं लेकिन आज इस रूप में देख आर पी एफ के प्रति ओर भी सोच ऊंचा हो गया है हम इस जज्बे को भी सलाम करते है। इसी तरह के अनेकों अच्छे विचार सुनने को मिला।
बैंड की शानदार धुनों में अये मेरे वतन के लोगों जरा याद करो कुर्बानी… , जहां डाल डाल पे सोने की चिड़िया करती है बसेरा ये भारत देश है मेरा…, वंदे मातरम वन्दे मातरम् शुभलाम….जैसे दर्जनों देशभक्ति धुनो से मंत्र मुग्ध उपस्थित जन बीच बीच मे ताली बजा बैंड सदस्यों का हौसला भी बाढ़ते रहे।
रीवर फ्रंट में आरपीएफ बैंड बिलासपुर ने आजादी के अमृत महोत्सव में देश भक्ति गीतों की धुनों से समां बांध मंत्रमुग्ध कर दिया

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment