बिलासपुर (वायरलेस न्यूज 19 अगस्त 2022 ) /बहतराई एथलेटिक्स स्टेडियम में आयोजित 18वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2022 का उद्घाटन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास एवं वाणिज्य कर एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल द्वारा किया गया।

21 अगस्त तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में राज्य के 24 जिलों के एक हजार से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस खेल प्रतियोगिता का आयोजन राज्य एथलेटिक्स एवं जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा किया जा रहा है।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि की आसंदी से श्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि यह न्यायधानी के लिए गौरव का क्षण है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा विकास कार्यों के साथ-साथ खेलों पर भी ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ खेलने की अपील करते हुए कहा कि उत्कृष्ट खेल के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर राज्य को गौरांवित करें। उन्होंने कहा कि बिलासपुर के निवासियों को उत्कृष्ट खेल देखने का अवसर मिलेगा।
श्री अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश में खेल को बढ़ावा देने के लिए सतत कार्य किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा और वे देश-विदेश में नाम रोशन कर प्रदेश का मान बढाएंगे।
कार्यक्रम में संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, आई जी श्री रतन लाल डांगी, सीवी रमन यूनिवर्सिटी के कुल सचिव श्री गौरव शुक्ला, छ.ग. राज्य एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष श्री जी.एस. बामरा, बिलासपुर जिले के एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष श्री विजय केशरवानी, सचिव श्री अमरनाथ सिंह, श्री राजेन्द्र धीवर सहित विभिन्न खेल संघों के खेल पदाधिकारी, कोच, मैनेजर एवं खिलाड़ी उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन

