रायगढ(अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़ 23/01/2021) थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक अमित सिंह को टाउन भ्रमण दौरान मुखबिर से सूचना मिला कि धरमजयगढ़ की ओर से एक पिकअप वाहन में अवैध रूप से चोरी का समान लाया जा रहा है । सूचना पर सहायक उप निरीक्षक जन्मेजय वर्मा एवं हमराह स्टाफ के साथ कंचनपुर तिराहा पास जाकर नाकेबंदी किये । इसी दौरान एक *पिकअप वाहन क्र CG10 AH-4413* को रोककर चालक से पूछताछ कर वाहन को चेक किया गया । वाहन में सायकल के पार्ट्स, टीना चादर वगैरह भरा हुआ था । चालक द्वारा उक्त माल को पूंजीपथरा फैक्ट्री ले जाना बताया । उक्त कबाड़ का चालक के पास कोई कागजात नही होना पाए जाने से चोरी की संपत्ति होने की पूर्ण अंदेशा पर कबाड़ सामान वजन करीब *1,080 कि.ग्रा (01टन ) कीमती ₹23,700/-* को जप्त कर । आरोपी वाहन चालक आफरीदी शेख पिता खुर्शीद शेख उम्र 22 वर्ष निवासी धरमजयगढ़ के विरूद्ध धारा 41(1-4) जा.फौ./379 ता.हि. के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

