🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ, 26 फरवरी तक चलेगा कार्यक्रम बच्चों को विटामिन ए और आयरन सिरप की दी जाएगी खुराक

On: January 23, 2021 6:51 PM

रायगढ़ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) 23 जनवरी 2021, जिले में शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ हो गया है। जिला टीकाकरण अधिकारी, सीएमएचओ की निगरानी में यह कार्यक्रम पूरे जिले में चल रहा है। कोरोना संकटकाल में लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता के प्रति जागरूकता बढ़ी है। अब अहम यह भी है कि ऐसे समय में विशेषकर बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता का भी ध्यान रखा जाए। पौष्टिक आहार के साथ ही उनको विटामिन ए की खुराक देना काफी जरूरी है। यह खुराक 9 माह से 5 साल तक के बच्चों को 6 माह में एक बार दी जाती है। विटामिन ए की खुराक से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। साथ ही कुपोषण में भी कमी भी आती है।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. भानू पटेल ने बताया, “शिशु संरक्षण माह के दौरान 09 माह से 05 वर्ष तक के लगभग 1.02 लाख बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जायेगी वहीं आईएफए की खुराक एवं आयरन सिरप 6 माह से 5 वर्ष तक के लगभग 1.15 लाख बच्चों को पिलाई जानी है। इस कार्य में 3,212 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 3,908 मितानिन लगी हैं। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को आयरन फोलिक एसिड का वितरण प्रथम तिमाही पश्चात् दिया जाना है तथा बच्चों का वजन किया जाना व नियमित टीकाकरण से छुटे हुए बच्चों को टीकाकृत किया जाना है”।
क्यों जरूरी है विटामिन ए
विटामिन ए की कमी से बच्चे लगातार बीमार पड़ सकते हैं। बच्चों की आंखें कमजोर हो सकती हैं। इन बातों को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार जिले में शिशु संरक्षण माह का आयोजन 22 जनवरी से 26 फरवरी 2021 तक किया जायेगा। इसके अंतर्गत निर्धारित तिथियों में सभी टीकाकरण केन्द्रों में मंगलवार एवं शुक्रवार को टीकाकरण की सेवाओं के साथ साथ विटामिन ए की खुराक भी प्रदान की जाएगी।
शहरी क्षेत्र की सुपरवाइजर पुष्पलता पाणिग्रही ने बताया, “ शिशु संरक्षण माह के दौरान 9 माह से 11 माह तक के सभी बच्चों को एक एमएल की , एवं एक वर्ष से पांच वर्ष तक की उम्र के बच्चों को दो एमएल विटामिन ए की खुराक दी जायेगी साथ ही 06 माह से 05 वर्ष तक के सभी बच्चों को आयरन फॉलिक एसिड सिरप भी दी जाएगी। बच्चों में कुपोषण की जांच पूर्व में वजन किये बच्चों की स्क्रिनिंग की जाएगी। अति कुपोषित बच्चों को चिन्हांकित कर पोषण पुर्नवास केन्द्र में भर्ती किया जायेगा तथा स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराई जायेगी।“
10 सत्रों में होगा आयोजन
शिशु संरक्षण माह 10 सत्रों में आयोजित होगा, अभियान के लिए निर्धारित दिवस मंगलवार – 2 फरवरी, 9 फरवरी, 16 फरवरी एवं 23 फरवरी 2021 को इसी तरह शुक्रवार -22 जनवरी, 29 जनवरी, 5 फरवरी, 9 फरवरी, 12 फरवरी, 19 फरवरी व 26 फरवरी 2021 को ऑगनबाड़ी केन्द्र व स्वास्थ्य केंद्रों में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक यह माह मनाया जाएगा । इस दौरान कोविड-19 के गाइडलाइन के अनुसार ही आरएचओ महिला, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व मितानिन द्वारा मास्क, सेनेटाइजर व फिजिकल डिस्टेंसिंग के साथ बच्चों को विटामिन ए और आयरन सिरप की खुराक दी जाएगी ।
शत प्रतिशत पिलाई जाएगी खुराक : सीएमएचओ डॉ. एसएन केसरी
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसएन केसरी ने जिले वासियों से अपील करते हुए कहा, “शिशुवती माताएं निर्धारित समय में केंद्रों पर पहुंचकर अपने बच्चे को विटामिन ए की खुराक पिलाएं। विटामिन ए की दवा से बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता व मानसिक विकास में वृद्धि एवं आंख में रात में होने वाला अंधापन (नाइट ब्लाइंडनेस) की रोकथाम में मदद मिलती है। कार्यक्रम के दौरान निर्धारित आयु वर्ग के बच्चों को शत-प्रतिशत विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी।इस दौरान केंद्र पर भीड़ लगाने से बचें, शारीरिक दूरी का ध्यान रखें और पूर्व में निर्धारित समय पर पहुंचकर बच्चों को कार्यक्रम का लाभ दिलवाए।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment