🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कुदुदंड में निकला बजे गाजे के साथ श्री राम मंदिर निधि समपर्ण जन जागरण रथयात्रा जगह जगह भब्य स्वागत

On: January 23, 2021 6:37 PM

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़)श्रीराम मंदिर निधि समर्पण जन जागरण रथयात्रा बाजे गाजे के साथ निकली, कुदुदंड मोहल्ले में हुवा भव्य स्वागत, मोहल्ले वासियों ने की जगह जगह पूजा प्रार्थना

अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनने जा रहा है उसके लिए राम जन्म भूमि तीर्थ के नाम से शोभायात्रा निकाली जा रही है उसके अर्तगत कुदुदंड में मंडल मे भी वार्ड पार्षद श्रीमती कमल जैन राजेश मिश्रा के अगवाई मे कुदुदंड के सभी प्रमुख चौक चौराहे से होते हुए रथयात्रा जुलूस निकाली गई।
उसी बीच मोहल्ला मे महिलाओं द्वारा पूजा अर्चना किया गया कुदुदंड मिलन चौक स्थित पुराने मिश्रा परिवार की तरफ से श्रीमती शर्मिला मिश्रा ,अक्षरा अमित, श्रीमती पूर्णिमा दुबे अमित मिश्रा के द्वारा रथयात्रा का पूजा करके आरती उतारी गई एवं इस अवसर पर जगह जगह पुष्प वर्षा की जाती रही इस अवसर पर मोहल्ले की महिलाएं व पुरुष काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। मोहल्ले में गली चौराहे में रंगोली कर घी -तेल के दीपक जलाए गए थे।
आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया हर घर के दरवाजे पर रंगोली कलश कीर्तन भजन करते हुए महिलाओं द्वारा भारी उत्साह दिखाया गया, निर्धारित समय से विलम्ब के बाद भी उत्साह दिखा,
एवं सैकड़ों की संख्या में मोहल्ले वासी उपस्थिति रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment