
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) अंडरग्राउंड सीवरेज और फिर मिशन अमृत की खुदाई की वजह से सड़के पोली हो गई है सही ढंग से सड़कों का रेस्टोरेशन ना होने से बरसात के समय सड़कों के धंसने का सिलसिला बरकरार है। मंगलवार को एक बार फिर बिलासपुर की सड़क अन्य वजह से धंसने का मामला सामने आया ।नेहरू चौक से इंदिरा सेतु जाने वाली सड़क में सड़क धंसने से एक बड़ा गड्ढा बन गया, जिस वजह से दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई। बताया जा रहा है कि केवल डालने के दौरान सड़क के भीतर मौजूद पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे तेज पानी बहने लगा और सड़क को नुकसान पहुंचा। इसके चलते सड़क का एक हिस्सा धंस गया। सूचना मिलने के बाद नगर निगम का जल विभाग मौके पर पहुंचा और सड़क में सुरक्षा घेरा बनाकर यातायात को सुगम बनाने की कोशिश की गई।
बताया जा रहा है कि घटना मंगलवार सुबह हुई और करीब 2 घंटे बाद दोपहर 1:00 बजे निगम का अमला मौके पर पहुंचा। जानकारी मिली है कि इन दिनों ट्रैफिक सिग्नल के लिए एक निजी केबल कंपनी इंटीग्रेटेड ट्रेफिक सिगनल सिस्टम केबल बिछा रही है। केबल बिछाने के दौरान ड्रिल मशीन से इंदिरा सेतु के पास नगर निगम की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिस कारण तेजी से पानी रिसने लगा और इस पानी की वजह से करीब 12 फीट गहरा और 15 फीट चौड़ा गड्ढा बन गया। शाम तक गड्ढे से पानी निकालकर टूटा पाइप बदल दिया गया। सड़क के तरफ वाहनों की आवाजाही बंद कर निर्माण कार्य किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन

