रायगढ़, (वायरलेस न्यूज) 8 सितम्बर 2022/ आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित राजपुर पंजीयन क्रमांक 101 एवं 160 लैलूंगा में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में धान खरीदी के दौरान अनियमितता पायी गयी थी। जिसके संबंध में कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने खाद्य अधिकारी को जांच करने एवं दोषी पाये जाने वाले लोगों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए थे।
सहायक खाद्य अधिकारी श्री चितरंजन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित राजपुर पंजीयन क्रमांक 101 में धान खरीदी के दौरान पायी गयी अनियमितता की जांच उपरांत दोषी समिति प्रबंधक श्री त्रिलोचन बेहरा, फड़ प्रभारी शांति यादव, कम्प्यूटर ऑपरेटर रूद्रेश कुमार के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराया गया है। इसी प्रकार आदिम जाति सेवा सहकारी समिति लैलूंगा 160 के प्रबंधक प्रहलाद बेहरा, ऑपरेटर विष्णु प्रधान, फड़ प्रभारी झसकेतन प्रधान, बारदाना प्रभारी सतीश कुमार बेहरा के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराया गया तथा तत्कालीन तहसीलदार, भुईयां शाखा के ऑपरेटर, कृषि विभाग के एसएडीओ एवं आरईओ तथा ऑपरेटर के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही संस्थित की गई है एवं अनुचित लाभ प्राप्त करने वाले कृषकों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के लाभ के तहत प्राप्त होने वाली राशि पर रोक लगायी गयी है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन

