जशपुर नगर (वायरलेस न्यूज़ ) जिला प्रशासन द्वारा संचालित नव संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर ने योग्य बेरोजगारों को शासकीय सेवा प्रदान करने में एक और बड़ी सफलता अर्जित किया है।भारतीय सेना द्वारा केंद्रीय सेना पुलिस फ़ोर्स ,(CAFS) असम राइफल्स , केंद्रीय अन्वेषण एजेंसीज (NIA)इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस(ITBP) सेना जनरल ड्यूटी के विभिन पदों पर विज्ञापन जारी किया गया था। जिसमे नव संकल्प में पंजीकृत प्रतिभागियों का अंतिम रूप से चयन हो चूका है। सेना द्वारा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) द्वारा 2018 में विज्ञापन अनुसार लिखित परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी से 11 मार्च 2019 में हुआ था ,जिसमे सफल होकर पुनः17 दिसम्बर 2019 एवं 4 मार्च 2020 को फिजिकल टेस्ट शारीरिक दक्षता परीक्षा में अंतिम रूप से सफल प्रतिभागियों का चयन हुआ है। सफलता प्राप्त कर चयन होने पर जिला कलेक्टर महादेव कांवरे ने बधाई दी है,चयनित सभी प्रतिभागियों को देश की सेवा में समर्पित हो जशपुर सहित प्रदेश का गौरव बढ़ाने के लिए प्रेरित किया है। संकल्प के प्राचार्य विनोद गुप्ता ने आगामी भर्ती रैलियों कवर्धा में जशपुर के युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने हेतु प्रेरित किया है। नव संकल्प प्राचार्य डॉ विजय रक्षित ने बताया कि इस सफलता के साथ ही संस्थान में अध्ययनरत प्रतिभागियों में एयरफोर्स सहित भारतीय सेना में 100 से भी अधिक युवाओं का सफलता पूर्वक चयन हो चूका है, और वह भारत के विभिन्न स्थानों में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं, साथ ही अभी छतीसगढ़ जिला पुलिस बल की लिखित परीक्षा में चयनित लगभग 25 प्रतिभागियों की एक नए बैच को चार दिवसीय शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ जिला पुलिस जशपुर के जवान श्री प्रमोद कुमार जोल्हे के कुशल प्रशिक्षण उपरांत अंबिकापुर ,राजनंदगाओं ,दुर्ग आदि स्थलों पर आयोजित होने वाले अंतिम शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए 27 जनवरी 2021 को रवाना किया जा रहा है,एवं फरवरी के तीसरे सप्ताह में आयोजित कवर्धा रैली की भी तैयारी कराई जाएगी।अंतिम रूप से 6 चयनित प्रतिभागियों में 1.संजीव केरकेट्टा , पोस्ट – आईटीबीपी
2.बालगोविंद सिंह , पोस्ट – सीआरपीएफ
3.मुकेश कुमार , पोस्ट – असम राइफल्स
4.आशीष पैंकरा , पोस्ट – एस. एस. बी. कॉन्स्टेबल
5.जीवन कुमार नाग , पोस्ट – बीएसएफ
6.मोनिका सिंह -पोस्ट सी आर पी एफ काँस्टेबल शामिल हैं।
इनके चयनित होने पर नव संकल्प टीम के डॉ मिथलेश पाठक, अमित मिश्रा, रत्ना गुरु, धनेश्वर देवांगन, मनीष गुप्ता, विनीत तिवारी, विवेक पाठक सहित संकल्प संस्थान के संजीव शर्मा , राजेंद्र प्रेमी ने बधाई दी है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 17, 2026प्रदेश में 1.50 करोड़ से अधिक ‘आशीर्वाद के दीये’ प्रज्ज्वलित मुख्यमंत्री साय महादेव घाट में विराट दीपोत्सव एवं महाआरती ‘आशीर्वाद का दीया’ में हुए शामिल*
बिलासपुरSeptember 17, 2026श्रेष्ठ समाज की स्थापना के लिए इंदौर से बिलासपुर तक निकली भव्य अभियान यात्रा का 18 सितंबर को राजयोग भवन में होगा ऐतिहासिक समापन
बिलासपुरSeptember 17, 2026अनहाइजीनिक तरीके से खाद्य पदार्थ बनाने पर सुरेश कॉफी हाउस सकरी का लाइसेंस निलंबित
राष्ट्रीयSeptember 16, 2026झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड 13 साल बाद आया बड़ा फैसला, नंदकुमार पटेल , विद्याचरण शुक्ला और महेंद्र कर्मा समेत कई नेताओं की हुई थी हत्या

