🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

श्रीराम जनजागरण रथ यात्रा का खरसिया नगर के चौक चौराहे में हुआ भव्य,भावनात्मक स्वागत*

On: January 25, 2021 2:04 PM

खरसिया (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) दिनांक 24 जनवरी शाम 5.00 बजे श्रीराम मंदिर निधि संग्रह समिति खण्ड खरसिया द्वारा श्रीराम रथ जनजागरण यात्रा विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल के सदस्य पूज्य महंत श्री त्रिवेणी दास जी महाराज व खंड संयोजक लम्बोदर मानिकपुरी व रथ प्रभारी प्रेम सिंह ठाकुर,खंड मीडिया प्रभारी अमित साहू के विशेष उपस्थिति में व नगर मंडल संयोजक राजेश सावड़िया, सहसंयोजक विजय शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में हमालपारा गौशाला से भव्य रथ यात्रा व विशाल मोटरसाइकल रैली सभी रामभक्तो द्वारा धुप, दीप, नारियल, अर्पित कर पूजा अर्चना कर राम के जयघोष लगाकर रथ यात्रा प्रारम्भ की गई ।
श्रीराम रथ यात्रा हमालपारा गौशाला से प्रारंभ होकर पुरानी बस्ती चौक, सुभाष चौक, मोहापाली रोड, छपरीगंज होते हुये संजय नगर, ठाकुरदिया,एफ.सी.आई.मोहल्ला, रायगढ़ रोड होते हुये रायगढ़ चौक से सुभाष चौक होते हुए श्रीराम जानकी मंदिर में सम्पन्न हुई।
आज के श्रीराम जनजागरण रथ यात्रा व मोटरसाइकल रैली में प्रमुख रूप से महेश साहू, विमल गर्ग ,बंटी सोनी,रतन अग्र.,यदुनाथ पटेल,दीना अग्र.,सोनू अग्र., अभिषेक शर्मा,सुमित रावलानी, श्रीमति रीता विकास जायसवाल,राकेश घृतलहरे,मनीष रावलानी, सौरभ अग्र.,आर्यन शर्मा, आनंद गबेल,कान्हा बंसल,संस्कार गोयल,शाहिल शर्मा, यश गोयल, राहुल अग्र., नीलेश ठाकुर,प्रिंस वर्मा,योगेश श्रीवास, मुकेश, दीपक रथ ड्राइवर, नरहरी चौहान, तेजा चौहान, शुभम कंकरवाल, जय शुक्ला, बब्लू महंत, लक्ष्मी ठाकुर, राधे राठौर, गोपाल गिरी,दीपक गोयल,आशीष अग्र. इत्यादि सैकड़ो रामभक्तो ने रथ यात्रा का स्वागत किया व विशाल मोटरसाइकल रैली में हर्षउल्लास के साथ शामिल होकर रथ यात्रा को भव्य रूप प्रदान किये ।
*▪️शहीद भगतसिंह ब्रिग्रेड परिवार द्वारा हुआ भव्य स्वागत*
शहीद भगतसिंह ब्रिग्रेड परिवार के राकेश अग्र. गायत्री, श्रीमती आशा अग्र.,शंकर सुमन,अमित साहू व उनके साथियो द्वारा डभरा रोड में भव्य स्वागत किया गया व केले का प्रसाद लगाया गया!
*▪️गायत्री मंदिर परिवार द्वारा हुआ भव्य स्वागत*
श्रीराम मंदिर रथ यात्रा का गायत्री मंदिर परिवार से हरीश डनसेना, समेलाल बरेठ, राकेश अग्र.द्वारा तिलक, चंदन, धुप, दीप,पुष्प, नारियल अर्पित कर आरती उतारकर रथ का भव्य स्वागत किया !
*▪️हनुमान मंदिर चौक में नपा परिवार ने किया भव्य स्वागत….*
न .पा. परिवार के समस्त जनप्रतिनिधीयो के द्वारा हनुमान मंदिर चौक में भव्य स्वागत किया गया! इस अवसर पर मुख्य रूप से न.पा.अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील शर्मा, गोलू महाराज, राकेश केशरवानी, उपाध्यक्ष राजेश सहिस,परीक्षित राठौर,राम शर्मा,सुनील विश्वकर्मा, लाला राठौर, रितेश श्रीवास्तव, सन्यासी मेहर,परदेसी यादव, रेशम गवेल,ज्योति सिदार, एल्डरमैन हरि शंकर दर्शन,राजू सारथी, गोवर्धन सिंह ठाकुर,हितेंद्र मोदी,प्रेम अग्रवाल, टेकू रजक, रवि शर्मा,वरुण शर्मा, जीतू ठाकुर,हरीश शर्मा,दिनेश शर्मा उपस्थित रहे ।
*सर्व समाज से रथ का किया गया भव्य स्वागत…* अग्रवाल समाज से बी.डी. परिवार ने भव्य स्वागत किया ,आशीष अग्रवाल द्वारा चाय काफ़ी से राम भक्तो का स्वागत किया, राजेश सावड़िया, संजय गुप्ता द्वारा फल व फ्रूटी व दीपक अग्रवाल द्वारा बूँदी का प्रसाद लगाया गया । सिंधी समाज से श्रीचंद रावलानी व अमित चंदवानी द्वारा रथ का स्वागत किया गया । शर्मा समाज से दयाशंकर विजय शर्मा व विष्णु चंद्र शर्मा द्वारा रथ का स्वागत किया गया व राठौर समाज से मुरली राठौर, त्रिलोचन राठौर,गणेश राठौर द्वारा भव्य स्वागत किया गया । सतनामी समाज से इंद्रा बघेल,सुंदर कुर्रे द्वारा रथ का स्वागत किया गया। यादव समाज से डेरिया यादव द्वारा भव्य स्वागत किया गया। मानिकपुरी समाज से डॉ नत्थूदास महंत ने सपरिवार रथ का स्वागत किया। गबेल समाज से लव गबेल,आनंद वर्धन गबेल, श्याम वर्मा के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस प्रकार सर्व समाज प्रमुखो के द्वारा श्रीराम रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया
श्रीराम रथयात्रा में बहुत बड़ी संख्या में रामभक्त शामिल हुये ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment