रायगढ़(अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़ ) पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा अपराधो की रोकथाम के लिये माइनर एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही अधिक से अधिक करने के निर्देशों पर टी.आई. पूंजीपथरा मनीष नागर एवं उनकी टीम द्वारा लगातार माइनर एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया जा रहा है । टी.आई. पूंजीपथरा मनीष नागर द्वारा विवेचकों को क्षेत्र में विशेष रूप से स्क्रैप के अवैध परिवहन पर कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है । इसी कड़ी में आज दिनांक 25.01.2021 को उप निरीक्षक गिरधारी साव एवं हमराह आरक्षक विनोद शर्मा, विद्याधर सिदार द्वारा ग्राम गश्त दौरान मुखबीर सूचना पर *ट्रक क्रमांक सी0जी0 13 एल- 0242 को पकड़े, जिसमें करीब 21 टन स्क्रैप* मशीनरी पार्ट्स कीमती करीबन 5,00,000 रूपये का लोड़ था जिसे जप्त किया गया है । ट्रक के चालक के *अजय कुमार पिता रामरूप महतो उम्र 27 साल निवासी घेवरा थाना रिसीयप जिला औरांगाबाद (बिहार)* लोड कबाड़ के संबंध में कोई कागजात नहीं होना बताया । आरोपी ट्रक चालक के विरूद्ध 41(1-4) जा.फौ./379 भादवि के तहत कार्यवाही कर कबाड़ एवं परिवहन में प्रयुक्त ट्रक सी0जी0 13 एल/ 0242 कीमत 10,00,000 रूपये को जप्त किया गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 17, 2026प्रदेश में 1.50 करोड़ से अधिक ‘आशीर्वाद के दीये’ प्रज्ज्वलित मुख्यमंत्री साय महादेव घाट में विराट दीपोत्सव एवं महाआरती ‘आशीर्वाद का दीया’ में हुए शामिल*
बिलासपुरSeptember 17, 2026श्रेष्ठ समाज की स्थापना के लिए इंदौर से बिलासपुर तक निकली भव्य अभियान यात्रा का 18 सितंबर को राजयोग भवन में होगा ऐतिहासिक समापन
बिलासपुरSeptember 17, 2026अनहाइजीनिक तरीके से खाद्य पदार्थ बनाने पर सुरेश कॉफी हाउस सकरी का लाइसेंस निलंबित
राष्ट्रीयSeptember 16, 2026झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड 13 साल बाद आया बड़ा फैसला, नंदकुमार पटेल , विद्याचरण शुक्ला और महेंद्र कर्मा समेत कई नेताओं की हुई थी हत्या

