🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

सौर सुजला योजना से …….. सोलर पम्प कृषको के खेतों में पानी पहुँचने सहायक सिद्ध हो रहे है कृषको को बिजली की कमी दूर करने में सोलर पंप से मिल रहा है लाभ

On: September 29, 2022 5:34 PM

अभी तक रायगढ जिले में 3221 सोलर पंप लगाए गए है वित्तीय वर्ष में रायगढ ,सारंगढ़ बिलाईगढ़, जांजगीर और शक्ति में 600 सोलर पंप लगाने का लक्ष्य

रायगढ। (वायरलेस न्यूज) छत्तीसगढ़ प्रदेश में सौर सुजला योजना की शुरुआत एक नवम्बर 2016 को को हुई थी। राज्य में उपलब्ध कृषि भूमि की सिंचाई क्षमता में वृद्धि करने एवं अविघुतीकरण क्षेत्रों में कृषि की सिंचित रकबा को बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेश में यह योजना कर तीन और पांच एचपी क्षमता के सोलर पम्पों की स्थापना की जा रही है। स्थापित किये जा रहे सोलर पम्पों में सोलर मॉड्यूल तथा कंट्रोलर सम्मिलित होते है। राज्य शासन की महत्तावाकाक्षी योजना नरवा ,गरवा,घुरुवा,एवं बाड़ी अंतर्गत गोठानो,चारागाहों में पशुधन के पेयजल, सिंचाई एवं अन्य उपयोग के लिये भी सोलर पंप की स्थापना की जा रही है। इस संबन्ध में विशेष जानकारी हमारे प्रतिनधि को देते हुए छतीसगढ़ राज्य अक्षय उर्जा प्राधिकरण केंद्र रायगढ के कार्यपालन अभियंता राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि औद्योगिक रायगढ जिले में सौर सुजला योजना के तहत अभी तक कृषको को 3091 सोलर पंप ,और गोठानों चारागाहों में 130 सोलर पंप कुल 3221 सोलर पंप लगाये जा चुके है। जांजगीर चाम्पा जिले में सौर सुजला योजना के तहत अभी तक कृषको को 2454 सोलर पंप ,और गोठानों चारागाहों में 190 सोलर पंप कुल 2644 सोलर पंप लगाये जा चुके है। वही इस वित्तीय वर्ष में सौर सुजला योजना के तहत प्रस्तावित लक्ष्य के तहत रायगढ में 200, सारंगढ़ बिलाईगढ़ में100, जांजगीर चाम्पा में 200, शक्ति में 100 कुल 600 सोलर पंप लगाए जाएंगे ताकि बिजली की कमी किसी भी कृषक को न हो और सोलर पंप की सहायता से वो अपने खेतों में सही समय पर पानी की कमी दूर करके अपने खेतों में लहलहाती खेती को लगा सके जिससे उसकी आमदनी भी दुगनी होगी। सोलर पंप जिले के किसानों को आसानी से खेतों में पानी की उपलब्धता की कमी को दूर करने में सहयोगी की भूमिका अदा कर रहे ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment