कलेक्टर श्री वेंकट ने धान खरीदी की तैयारियों को लेकर राईस मिलर्स की ली बैठक
सारंगढ़-बिलाईगढ़ के जिले के मिलर्स हुए शामिल
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 29 सितम्बर 2022/ कलेक्टर श्री डी.राहुल वेंकट ने जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आगामी धान खरीदी को लेकर खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुकरेजा भी बैठक में मौजूद रहे। कलेक्टर श्री वेंकट ने राईस मिलर्स से धान खरीदी के साथ उसके भण्डारण तथा निराकरण के संबंध में शासन से प्राप्त निर्देशों तथा स्थानीय व्यवस्था के आधार पर विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने मिल पंजीयन एवं कस्टम मिलिंग के संबंध में विस्तृत चर्चा करते हुए मिलर बारदाना एवं पीडीएस बारदाना की व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने नया मिल पंजीयन एवं पुराना पंजीयन का आवेदन, फोर्टिफाइड राइस हेतु आवश्यक मशीनरी की व्यवस्था, वर्ष 2021-22 के धान उठाव के विरूद्ध चावल जमा की स्थिति, अंतर्जिला धान उठाव की अनुमानित कार्यक्षमता, चावल जमा हेतु आवश्यक गोदाम की व्यवस्था, एफसीआई में चावल जमा हेतु टेगिंग व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान मिलर्स द्वारा उठाये गये विषयों पर भी उन्होंने चर्चा करते हुए सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश खाद्य विभाग को दिए। धान के परिवहन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर भी बैठक में बात की गई। पुलिस अधीक्षक श्री कुकरेजा ने सभी मिलर्स से कहा कि यातायात व्यवस्था को दुरूस्त रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा व्यवस्थाएं की जाएगी, साथ ही वाहनों के आवागमन को लेकर ट्रंासपोर्टस को भी विशेष सावधानी रखनी होगी, जिससे किसी प्रकार की दुर्घटना या अव्यवस्था की आशंका न हो। इस दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पांडे, खाद्य अधिकारी श्री चित्रकांत ध्रुव, फूड इंस्पेक्टर श्री प्रहलाद राठौर एवं श्री तरूण नायक के साथ जिले के सभी राईस मिलर उपस्थित रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

