जूटमिल प्रभारी कमल पटेल की सक्रियता से *जमानत में छूटने के बाद आरोपी फिर किया लूटपाट, जूटमिल पुलिस ली हिरासत में
हलवाई से लूटपाट मामले में भेजा गया था जेल, अब पेंटर से लूटपाट मामले में जूूटमिल पुलिस की गिरफ्तार *रायगढ़* । कल दिनांक 27.09.2022 की रात्रि पुलिस चौकी जूटमिल अंतर्गत बजरंगपारा निगम कॉलोनी में रहने वाले संजय भट्ट द्वारा काम कर घर लौट रहे व्यक्ति से लूटपाट करने की सूचना चौकी प्रभारी जूटमिल उपनिरीक्षक कमल किशोर पटेल को मिली । चौकी प्रभारी द्वारा प्रधान आरक्षक दिलदार कुरैशी के हमराह आरक्षक बनारसी सिदार, धनुर्जय चंद बेहरा, सरोज सिदार को आरोपी संजय भट्ट की पतासाजी, गिरफ्तारी के लिए रवाना किए बारिश दौरान जूटमिल स्टाफ द्वारा इलाके में छापेमारी कर आरोपी संजय भट्ट को हिरासत में लेकर चौकी लाया गया । घटना के संबंध में पीड़ित प्रताप सिंह ठाकुर (उम्र 36 साल) निवासी बजरंग पारा निगम कॉलोनी पुलिस चौकी जूटमिल के रिपोर्ट पर आरोपी संजय भट्ट के विरुद्ध लूट का अपराध कायम कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है । पीड़ित बताया कि पुताई का काम करता है, कल दिनांक 27.09.2022 के रात करीब 11:00 बजे काम से लौटने के दौरान निगम कॉलोनी के रहने वाले संजय भट्ट के द्वारा चाकू अड़ा कर मारपीट की धमकी देकर जेब से ₹1500 लूट लिया है । *आरोपी संजय भट्ट उर्फ संजय सोनवानी पिता बादल सोनवानी उम्र 22 वर्ष निवासी बजरंगपारा निगम कॉलोनी चौकी जूटमिल, थाना कोतवाली* पर *धारा 392 IPC* के तहत कार्यवाही की गई है । आरोपी पतासाजी, गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी एसआई के.के. पटेल, प्रधान आरक्षक दिलदार कुरैशी, आरक्षक बनारसी सिदार, धर्नुजय चंद बेहरा, सरोज सिदार प्रमुख रूप से शामिल थे। आरोपी संजय भट्ट सप्ताह भर पहले 20 सितंबर को अपने भाई कुमार भट्ट और साथी गणेश सारथी, सोहन सारथी के साथ मिलकर जूटमिल देवारपारा में रहने वाले हलवाई सहानी यादव से बेवजह झगड़ा, मारपीट कर नगद 9,000 रूपये की लूट किए थे । मामले में जूटमिल पुलिस दूसरे ही दिन आरोपी संजय भट्ट उर्फ संजय सोनवानी (22 साल) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था जो जमानत पश्चात फिर लूटपाट किया ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए

