एसईसीएल सराईपाली के ग्राम पंचायत बुडबुड में 55 लोगों के स्वास्थ्य के जांच कर प्रदान की गई दवाई
कोरबा पाली (वायरलेस न्यूज) –साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड एसईसीएल की सराईपाली परियोजना के प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया इस दौरान लगभग 55 महिला पुरुषों के स्वास्थ्य की जांच का दवाई प्रदान की गई।
इसी तारतम्य में ग्राम पंचायत बुड़बुड में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सराईपाली प्रबंधन एवं कोरबा क्षेत्र के माध्यम से डा.आकृति श्रीवास्तव के प्रमुखता तथा उनकी टीम के 7 सदस्यों के द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जिसमें बुड बुड एवं अन्य ग्राम वासियों 55 लोगों का एवं एसईसीएल अधिकारी,कर्मचारी सहित ठेकाकर्मियों की जांच की गई। और आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया ।
स्वास्थ्य शिविर में अधिकारियों,कर्मचारीयों के द्वारा बढ़चढ़कर हिस्सा लिया गया। शिविर का आयोजन सुरेंद्र सिंह चौहान उपक्षेत्रीय प्रबंध के मार्गदर्शन में एल.बी.देवांगन खान प्रबंधक ललित कौरव कार्मिक प्रबंधक, जीत लाल बिझवार व राजगोपाल उनकी टीम द्वारा स्वास्थ्य जांच परीक्षण संपन्न कराई गई।पूर्व में भी सरईपाली एसईसीएल ओपन कास्ट परियोजना के अंतर्गत आने वाले प्रभावित ग्राम राहाडीह, टेवापारा, तालापार बुडबुड, डुकुपथरा, आदि ग्रामों के ग्रामीण जनों को स्वास्थ्य शिविर के अंतर्गत अनेकों लाभ लिया गया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

