रायपुर (वायरलेस न्यूज) अंबिकापुर से रायपुर यात्रा कर रहे यात्री का बैग छूट गया जिसमें 1,58,330 लाख रु नगद राशि रहा जिसे रायपुर आर पी एफ ने सही सलामत यात्री को वापस लौटा कर बेहतरीन मिसाल पेश की है जिसकी तारीफ सर्वत्र की जा रही है। पूरी घटना इस तरह है दिनांक 12.10.2022 को गस्त के दौरान सउनि/बी बहादुर को एक यात्री नाम-चेतन अग्रवाल उम्र-37 वर्ष साकिन दलदल सिवनी रायपुर (छत्तीसगढ) के द्वारा बताया गया कि वह ट्रेन नं 18242 से अबिंकापुर से रायपुर तक यात्रा कर रहा थां। रायपुर में यात्रा पूर्ण कर उतरने की जल्दी में अपना एक छोटा बैग जिसमें कि रू. 1,58,330/- नगद है, कोच नं. ए1-19,21 में छुट गया है। फिर तत्काल सउनि/बी बहादूर के द्वारर उक्त ट्रेन के अनुरक्षण पार्टी इंचार्ज उनि/बी पी डंडसेना को मोबाइल के माध्यम से सूचना दी गई। तो उनके द्वारा खोजबीन कर उक्त समान को सही सलामत प्राप्त किया। जिसकी जानकारी सउनि/बी बहादुर को दी गई। चुकिं यात्री दुर्ग जाने में असमर्थ होने के कारण पोस्ट प्रभारी के द्वारा उक्त समान को उनि/बी पी दडसेना के माध्यम से पोस्ट में मंगवाया गया। तत्पश्चात दिनांक 12.10.2022 को उनि/बी पी दंडसेना एंव सउनि/बी बहादुर ने जांच पडताल कर समय 13.00 बजे छोटा बैग जिसमें कि रू. 1,58,330/- नगद थें,यात्री को सही सलामत सूपूर्द किया गया। आरपीएफ के सराहनीय कार्य के लिए धन्यवाद दिया गया।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.04.27काले कपड़े पहन कर पहुंची महापौर ओर उनकी परिषद महिला सशक्तिकरण बिल के पक्ष में या विरोध में — *नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी*
बिलासपुर2026.04.27सही दवा-शुद्ध आहार” अभियान के तहत खाद्य ठेलों की सघन जांच, विक्रेताओं को दिए गए सुरक्षा निर्देश
Uncategorized2026.04.27कटघोरा एवं पाली क्षेत्र के उपभोक्ताओं को होगी निर्बाध बिजली की आपूर्ति ,132 केव्ही उपकेन्द्र छुरीखुर्द में 40 एमव्हीए का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर उर्जीकृत
Uncategorized2026.04.27छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण* *स्थानीय विलुप्ति से लेकर लगभग 200 की संख्या तक पहुँचे काले हिरण : ‘मन की बात’ में मिली राष्ट्रीय पहचान*


