ईडी डायरेक्टर मिश्रा भी पहुंचे, रानू, मौर्य और विश्नोई दंपति से होटल के चौथे माले हो रही है पूछताछ
रायपुर, (किशोर कर वायरलेस न्यूज ) राजधानी, बिलासपुर और रायगढ़ में चल रही छापेमारी के बीच ईडी डायरेक्टर संजय मिश्रा के रायपुर पहुंचने की खबर है।
दो दिन से प्रवर्तन निदेशालय (ED) के 40 अफसरों की टीम तीन आईएएस, पूर्व विधायक और शराब- कोल कारोबारियों के डेढ़ दर्जन ठिकानों पर जांच कर रही है। इन सभी ठिकानों से अब तक चार करोड़ की नगदी और जेवरात सीज किया गया है। इनके यहां से निवेश के साथ साथ खनन लाइसेंस से जुड़े दस्तावेज भी बड़ी संख्या में मिले हैं। इस आधार पर ईडी की टीम द्वारा आईएएस अफसर रानू साहू, उनके पति जेपी मौर्य, समीर विश्नोई और उनकी पत्नी से पूछताछ की जा रही है।इन सभी को बुधवार दोपहर से एक फाइव स्टार होटल के चौथे माले के रूम में पुछताछ की जा रही है। इसके लिए इन्हें हिरासत में लिए जाने को लेकर दावे,प्रतिदावे किए जा रहे हैं। यह पूछताछ ईडी डायरेक्टर संजय मिश्रा की अगुवाई में हो रही है। वे आज ही सुबह रायपुर पहुंचे हैं। वहीं इसी तरह से रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू भी दो दिन के हैदराबाद दौरे के बाद आज ही रायपुर लौटीं है। और समीर विश्नोई के यहां आज दोपहर ही जांच पूरी की है।
प्रदेश के दो वरिष्ठ आईएएस अफसर को जेपी मौर्य और समीर विश्नोई को पूछताछ के लिए कैंप ऑफिस लेकर पहुंच गई है। समीर विश्नोई की पत्नी को भी लाया गया है। इस बीच संभवत: देर रात तक बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
सूत्रों ने बताया कि रायगढ़ के कलेक्टर बंगले में रानू साहू की मौजूदगी में कल जांच होगी। ईडी ने बंगले को सील कर रखा है। इनमें चार कमरों को काफी अहम माना जा रहा है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन

