🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

सरकार की अदूरदर्शिता व लापरवाही से गरीब किसान का बेटा ठंडा राम शिकार हुआ: गोमती साय

On: October 14, 2022 5:34 AM

फरसाबहार। (वायरलेस न्यूज)रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय ने रायगढ़ जिला के विकासखंड घरघोड़ा के ग्राम भालुमार निवासी ठंडा राम मालाकार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की घोर लापरवाही पूर्ण कार्यकलाप से एक गरीब परिवार का बेटा असमय ही इस दुनिया से अलविदा हो गया। भूपेश बघेल जी ने छत्तीसगढ़ ग्रामीण ओलंपिक खेलों का आयोजन ग्रामीण स्तर से करने का आदेश तो जारी कर दिया पर स्वास्थ्य, सुरक्षा व मैदान का ध्यान नही दिया। सरकार की अदूरदर्शिता व लापरवाही का गरीब किसान का बेटा ठंडा राम शिकार हो गया।
प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल जी की सवेंदनहीनता तो देखिए। प्रियंका गांधी वाड्रा के कहने व उन्हें प्रसन्न करने के लिए उत्तरप्रदेश के किसान को 50 लाख रुपए देने पहुंच गए। और हमारे छत्तीसगढ़ के गरीब युवा किसान की मौत पर (जो कि उनकी स्वयं की लापरवाही से हुई है) पीड़ित परिवार को मुआवजा में 4 लाख रुपये व दैनिक वेतन भोगी की नोकरी दे रहे है। अपने आप को छत्तीसगढ़िया कहते है। और छत्तीसगढ़ के लोगों के साथ ही अन्याय कर रहे है।
श्रीमती साय ने कहा कि मैं मांग करती हूँ कि ठंडा राम मालाकार के परिवार के साथ न्याय हो। उन्हें 50 लाख रुपये का मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को नियमित सरकारी नोकरी दें।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment