जशपुर(वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य में कर्मचारियों , अधिकारियों ने दो चरणों में 05 दिवसीय एवं 12 दिवसीय (अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जिसका नतीजा यह रहा कि दोनों ही आंदोलन में राज्य के कर्मचारियों को क्रमश: 06 प्रतिशत एवं 05 प्रतिशत कुल 11 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाया है । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा दीपावली के पूर्व में महंगाई भत्ता बढ़ाने से समस्त कर्मचारियों में हर्षोल्लास एवं उत्साह दिखने लगा है । इससे जाहिर हो रहा है कि आनेवाले समय में राज्य के कर्मचारी अधिकारी के मूलभूत शेष मांगों की भी पूर्ति हो जाएगी । आज छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आदेश जारी होते ही जशपुर जिले के जिला संयोजक जी.पी. चिदौड़े, महासचिव राजेश कुमार अम्बस्थ, उपसंयोजक उमेश राम प्रधान, उपाध्यक्ष सरीन इकबाल, श्रीमती मधु बाजपेई, अरविन्द मिश्रा, संतोष कुमार तांडे, संतोष जाटवर,संतोष स्वर्णकार, ओपी भारती, टी.पी कुशवाहा, रेवा राम मानिकपुरी, राकेश पाण्डे, अविनाश शर्मा, नेहरू सोनी, श्रीमती विभावती रजक, संजय दास, लक्ष्मी यादव, देवलाल भगत द्वारा महंगाई भत्ता में वृद्धि होने से छत्तीसगढ़ शासन सहित मुख्यमंत्री जी को हृदय से धन्यवाद देते हुए खुशी जाहिर की है एवं मिठाई वितरण करके जश्न मनाया गया । सभी ने उम्मीद की है कि राज्य शासन भविष्य में भी कर्मचारी अधिकारियों के हित में उचित कार्यवाही करेगा ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन

