🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रेसुब ने भिलाई के छावनी में मोबाइल दुकान पर रेड कर 7 टिकट के साथ एक को किया गिरफ्तार

On: October 16, 2022 11:36 AM

रेसुब ने भिलाई के छावनी में मोबाइल दुकान रेड कर 7 टिकट के साथ एक को किया गिरफ्तार

भिलाई। (वायरलेस न्यूज)।रेसुब भिलाई पोस्ट प्रभारी ने उच्च अधिकारियों से मिले निर्देश के बाद रेसुब की टीम के साथ छावनी दुर्ग में मोबाइल दुकान में रेड मारकर एक टिकट दलाल 7 टिकट के साथ गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हासिल की है। रेसुब भिलाई पोस्ट प्रभारी श्रीमती पूर्णिमा बंजारे ने वायरलेस न्यूज़ को बताया कि प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ए एन सिन्हा के निर्देशन में एवं मंडल सुरक्षा आयुक्त संजय गुप्ता के मार्गदर्शन में दिनांक 15 अक्टूबर 2022 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट भिलाई के पोस्ट प्रभारी के नेतृत्व में उप निरीक्षकों साथ बल सदस्यों के टीम बनाकर अवैध टिकट दलालों के विरुद्ध कार्यवाही के तहत आरोपी धनेश्वर साहू उर्फ सत्यम साहू ट्रांसपोर्ट नगर शंकर नगर छावनी, जिला दुर्ग से डिजिटल मोबाइल नामक दुकान में दबिश दिया गया। रेलवे ई टिकट का अवैध व्यापार करते हुए पाए जाने पर पकड़ कर रेल सुरक्षा बल पोस्ट भिलाई लाए एवं अपराध क्रमांक 1723/2022 दिनांक 15.10.22 धारा 143 रेल अधिनियम का मामला दर्ज किया गया। मामले में पास्ट 07 टिकट जप्त किया गया टिकट का राशि 5569.43 है। रेसुब भिलाई की इस कार्यवाही से अवैध ई टिकट बनाने वाले दलालों में हड़कंप मच गया है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment