B.A. 1’st Year की किताब भेंटकर किया गरीब छात्र का सहयोग
गरीबी की वजह से कोई छात्र छात्रा शिक्षा से ना हो वंचित, सरकार और समाज दोनो की जिम्मेदारी – भगवानू
रायपुर, छत्तीसगढ़,(वायरलेस न्यूज) दिनांक 16 अक्टूबर 2022। गरीब झुग्गी बस्तियों में शिक्षा के प्रति नई पीढ़ी का रूझान बढ़ रहा है , इसका ताजा उदाहरण आज उस समय देखने को मिला जब पेंशनबाड़ा झुग्गी बस्ती में निवासरत छत्तीसगढ़ कॉलेज में बी. ए. प्रथम वर्ष का छात्र दिनेश तांडी ने सुबह उत्कल समाज के नेता अधिवक्ता भगवानू नायक को फोन कर आर्थिक स्थिति अच्छी होने से बी. ए. प्रथम वर्ष की किताब दिलाने का आग्रह किया जिसके बाद सामाजिक नेता भगवानू नायक और युवा आशीष तांडी ने दोपहर सदर बाजार से समाज शास्त्र, राजनीति शास्त्र, भूगोल, पर्यावरण, हिंदी, अंग्रेजी की किताबें खरीदकर पेंशनबाड़ा स्थित छात्र के निवास में जाकर छात्र दिनेश तांडी को किताबें भेंट किया और छात्र दिनेश तांडी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
इस अवसर पर भगवानू नायक ने यह जानकर खुशी हुई है की समाज का युवा छात्र दिनेश तांडी ने हिंदू हाई स्कूल से कक्षा 12 वीं की परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण किया है । शिक्षा के प्रति जागरूक है उच्च शिक्षा प्राप्त कर प्रशासनिक सेवा में जाना चाहता हैं। उन्होंने कहा आज हमें खुशी है की शिक्षा के प्रति हमारे समाज के छात्र छात्राओं में तेजी से जागरूकता आ रही है जो शिक्षा के माध्यम से अपना भविष्य बनाना चाहते है। सरकार और समाज दोनो की जिम्मेदारी है कि गरीबी की वजह से कोई भी छात्र छात्रा शिक्षा से वंचित न हो। इस अवसर पर आशीष तांडी ने कहा कल तक हमारा समाज शिक्षा में पीछे था पर आज शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय में गंभीर है जिसका ताजा उदाहरण छात्र दिनेश तांडी है। युवा वर्ग जागे और शिक्षा रूपी हथियार से अपना और समाज का भविष्य बनाए।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

