🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रायगढ़ मेयर श्रीमती जानकी काटजू ने टाउन हॉल में किया ध्वजारोहण

On: January 27, 2021 1:22 PM

रायगढ़। गणतंत्र दिवस के मौके पर मेयर श्रीमती जानकी काटजू ने निगम टाउन हाल पर ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने 72 वें गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए देश के गणतंत्र की गरिमा बनाए रखने की बात कही।
निगम टाउन हॉल पर सुबह 7:30 बजे मेयर श्रीमती जानकी काटजू ने ध्वजारोहण किया। परंपरागत विधिवत ध्वजारोहण करने के बाद तिरंगा झंडा को सलामी और राष्ट्रगान गाया गया। इसके बाद सभा को संबोधित करते हुए मेयर श्रीमती जानकी काटजू ने कहा कि हम आजादी के बाद आज 72 वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। गणतंत्र ही लोकतंत्र है, लोकतंत्र में लोगों के द्वारा शासन चलाया जाता है। इस दौरान उन्होंने लोकतंत्र एवं गणतंत्र की गरिमा को बनाए रखने की बात कही। सभापति श्री जयंत ठेठवार ने कहा कि इससे पहले गणतंत्र दिवस के ठीक बाद ही कोरोना काल का आरंभ हुआ था, जो आज तक चल रहा है। इस दौरान उन्होंने कोरोना काल में भी शहर की सतत सफाई व्यवस्था में लगे स्वच्छता कामगार, कचरा उठाने लगे स्वच्छता दीदियों के कार्य, मरीजो के चिन्हांकन व प्रवासी मजदूरों को आवास जांच एवं भोजन उपलब्ध कराने वाले हर एक कर्मचारियों को उन्होंने सहृदय से धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस भीषण अकाल में भी इन कर्मचारियों ने शहर की व्यवस्था को बनाए रखने सतत प्रयत्नशील और कार्य किया। इस दौरान उन्होंने ऐसे ही कार्य करते रहने की बात कहते हुए गणतंत्र दिवस की बधाई दी। कमिश्नर जी आशुतोष पांडे ने कहा कि 72 वें गणतंत्र दिवस आज हम हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और संविधान निर्माता समिति के मनीषियों रुप महानुभाव के अथक प्रयास से मना रहे हैं। उन्होंने अन्य देशों के नागरिकता और मूल अधिकार संविधान पर प्रकाश डाला। कमिश्नर श्री पाण्डेय ने कहा कि अनेकता में एकता और भारत की विशेषता का नारा दिया गया है। भारत देश में विभिन्न जाति, बोली, धर्म, वेशभूषा,परंपराएं, संस्कृति के लोग निवास करते हैं, लेकिन अंततः सभी के दिलों में भारतवासी होने का गर्व व्याप्त है। इस दौरान उन्होंने उपस्थित सभी से इसी गर्व को महसूस करने और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने की बात कही। कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य श्री शेख सलीम नियारिया, विधि अधिकारी श्री सुतीक्षण यादव सहित निगम के सभी अधिकारी कर्मचारी विभाग प्रमुख उपस्थित थे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment