जगदलपुर, 27 जनवरी 2021
वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के कर कमलों से 26 जनवरी को महिला स्व-सहायता समूह एवं मछुआ समिति को पैडल बोट एवं नाव प्रदाय किया गया था। महिला स्व-सहायता समूह एवं मछुआ समिति द्वारा बोटिंग की सुविधा बुधवार से दलपत सागर में आम जनता के लिए प्रारंभ कर दिया गया है। जिला प्रशासन व नगर निगम के प्रयास से दलपत सागर की जलकुंभी की सफाई करवाई जा रही है, अब इस ऐतिहासिक तालाब में पैडल बोट, नाव की सुविधा से शहर में मनोरंजन का एक और केंद्र मिल गया। साथ ही मछुआ समिति और महिला स्व-सहायता समूह को रोजगार का अवसर प्राप्त हो गया है।
बुधवार की सुबह नगर निगम आयुक्त श्री प्रेम पटेल ने बोटिंग व्यवस्थाओं का जायजा लेकर तथा आम जनता के लिए बोटिंग की सुविधा प्रारंभ करने के लिए महिला समूह व मछुआ समिति को शुभकामनाएं देते हुए बोटिंग का लुफ्त उठाया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026विश्वकर्मा जयंती पर करगी रोड कोटा में ‘एक दीप मोदी जी के नाम’ कार्यक्रम
बिलासपुरSeptember 17, 2026साउथ कैफे, लिटिल पंजाबी रेस्टोरेंट में खाद्य विभाग की जांच, इडली का नमूना भेजा लैब
बिलासपुरSeptember 17, 2026भाजयुमो जिला बिलासपुर शहर द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला अस्पताल, में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया
बिलासपुरSeptember 17, 2026प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जीवन जनसेवा और राष्ट्र निर्माण को समर्पित : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव,एक साथ जले 10 लाख दीप, आशीर्वाद का दीया से रोशन हुआ बिलासपुर

