बिलासपुर (वायरलेस न्यूज)व्याख्याता से प्राचार्य पदोन्नति पर अब हाई कोर्ट में सुनवाई 16 नवंबर को… लंबी चली लड़ाई का अब अंत होता जान पड़ रहा है शासन ने व्याख्याता से प्राचार्य पदोन्नति के लिए कोर्ट में अपना शपथ पत्र कुछ माह पहले ही प्रस्तुत कर दिया था जिस पर

याचिकाकर्ताओं के वकीलों ने अपना जवाब देने के लिए समय मांगा था इसी तारतम्य में तारीख 2 नवंबर /22 तय की गई थी, कोर्ट में पक्ष एवं विपक्ष के वकीलों का जोरदार लंबी बहस चली जिसमें जज ने सुना और कहा केस लंबा चला है।

इसलिए इसका फैसला जल्दी करने के लिए अब 16 नवंबर 22 को सुनवाई करेंगे | इस सुनवाई से व्याख्याताओं में उम्मीद जगी है कि 16 नवंबर की सुनवाई अंतिम हो और उनके हित में फैसला आने की पूरी उम्मीद है, आज कोर्ट रूम में छत्तीसगढ़ व्याख्याता संघ के महामंत्री अभय मिश्रा , जिला अध्यक्ष एम सी राय ,सक्रिय सदस्य संतोष चिंचोलकर विधि प्रकोष्ठ के संजय दुबे आदि कोर्ट की कार्यवाही में उपस्थित थे!

Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन

