बिलासपुर (अमित मिश्रा वायरलेस न्यूज ) रायगढ़ जिले में पूर्व से ही संचालित एक स्टील प्लांट के विस्तार के लिए जन सुनवाई का आयोजन किया गया।

इस सुनवाई का आयोजन प्रभावित गांवों के आसपास करने की बजाय उसी बंजारी मंदिर मंदिर परिसर में किया गया, जहां बीते कुछ वर्षों से हर प्लांट और कोयला खदान की सुनवाई आयोजित की जा रही है।

रायगढ़ जिले में संचालित रूपणा धाम स्टील प्लांट की प्रति वर्ष 120000 टन क्षमता है, जो अब बढ़कर 648000 टन प्रतिवर्ष प्रस्तावित है, जिसके लिए जनसुनवाई का आयोजन आज तरईमार के बंजारी मंदिर परिसर में किया गया।

बताया जा रहा है कि आयोजन स्थल से प्लांट प्रभावित गांवों की दूरी लगभग 12 किलोमीटर है, जबकि गांवों के आसपास ही जनसुनवाई आयोजित करने के स्पष्ट निर्देश है, क्योंकि दूर में होने वाली सुनवाइयों में गांव के लोग नहीं पहुँच पाते।

प्रायोजित बताया गया जनसुनवाई को
रायगढ़ जिले में अब तक हुई जन सुनवाइयों की तरह आज हुई सुनवाई को भी लोगों ने “प्रायोजित” बताते हुए कहा कि प्रभावित गावों में इस जनसुनवाई की सूचना तक ठीक तरह से नहीं दी गई है, वहीं दूरी पर आयोजन के चलते कुछेक ग्रामीण ही यहां पहुंचे। प्लांट प्रबंधकों द्वारा सुनियोजित ढंग से अपने कर्मचारियों-अधिकारियों को ही इस सुनवाई में बड़ी संख्या में भेजा गया। इसके अलावा प्रभावित गांवों के
पंच-सरपंचों को खिला-पिलाकर अपने पक्ष में कर लिए जाने के भी आरोप लग रहे हैं।
प्लांट के प्रस्तावित विस्तार का विरोध करने वाले ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने इलाके की दुर्दशा की जानकारी देते बताया कि प्लांट और खदानों के चलते यहां की सड़कें जर्जर हो गई हैं, लोग हादसों में मर रहे हैं, और ग्रामीणों को रोजगार भी नहीं मिल रहा है। वहीं समर्थन दे रहे लोग केवल “प्लांट को मेरा समर्थन है” कहकर बैठते रहे, जिससे साफ़ नजर आ रहा था कि वे “लाये गए” लोग थे। बहरहाल आज की जनसुनवाई हो चुकी है, कल बांकेबिहारी नामक एक और प्लांट के विस्तार की जनसुनवाई है। बताया जा रहा है कि दोनों के मालिक हरविलास अग्रवाल ही हैं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन

