🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

बड़ी खबर ; उत्कल और जोधपुर एक्सप्रेस का ठहराव ब्रजराजनगर से हटाने के विरोध में गुरुवार को हड़ताल और रेल रोको आंदोलन    रेल प्रशासन अलर्ट मोड़ में

On: January 27, 2021 6:20 PM

ब्रजराजनगर /रायगढ़ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़ की खास रपट ) पुरी हरिद्वार उत्कल एक्सप्रेस और पुरी जोधपुर सुपरफास्ट ट्रेन के ब्रजराजनगर स्टेशन में रेल्वे प्रशासन द्वारा ठहराव हटाये जाने की जानकारी ओडिसा के इस प्रमुख कोयलांचल में लोगो को मिलते ही इनके द्वारा कल से अनिश्चित कालीन हड़ताल और रेल रोको आंदोलन करने की पुख्ता जानकारी रेल्वे सूत्रों से मिली है ।। मिली जानकारी के अनुसार रेल्वे द्वारा गाड़ी संख्या 0877और 0878 पूरी हरिद्वार उत्कल एक्सप्रेस तथा गाड़ी संख्या 02093 और 02094 पुरी जोधपुर सुपरफास्ट ट्रेन के पुनः प्रारम्भ होने के बाद इनका ठहराव ब्रजराजनगर स्टेशन से समाप्त कर देने की जानकारी ब्रजराजनगर के स्थानीय लोगो को मिलने पर कल 28 जनवरी को ब्रजराजनगर के लोग और अन्य राजनैतिक दलों द्वारा अनिश्चित कालीन हड़ताल और रेल रोको आंदोलन की जानकारी मिलते ही रेल प्रशासन के कान खड़े हो गए है। इस सबन्ध में हमारे प्रतिनधि ने ब्रजराजनगर के मुख्य स्टेशन प्रबंधक श्री मांडली से मोबाईल पर चर्चा की तो उन्होंने बताया कि बुधवार को जिला प्रशासन झारसुगड़ा ने जिला मुख्यालय में एक बैठक बुलाई थी जिसमे उन्हें बैठक में शामिल होने के लिए झारसुगड़ा जाना पड़ा था बैठक शाम को साढ़े चार बजे शुरू हो गई लेकिन ये बैठक बेनतीजा रही । रेल रोको आंदोलन की सुगबुगाहट के बीच रेल प्रशासन अलर्ट मोड़ में है । रेल यात्री भी इस आंदोलन से दो चार होंगे। क्योकि ब्रजराजनगर के बाद ट्रेन के रायगढ़ पहुँचने पर यात्री यहाँ अपने आगे के गंतव्य जाने स्टेशन खड़े रहकर इंतजार में रहते है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment