ब्रजराजनगर /रायगढ़(ब्रेकिंग न्यूज़ अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) रायगढ़। ब्रजराजनगर रेल्वे स्टेशन में सुबह से चल रहा रेल रोको आंदोलन के आंदोलनकारियों को रेल्वे

प्रशासन ने भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच रेल पटरियों और स्टेशन से हटाया औऱ रेल यातायात हुआ प्रारम्भ हो सका है आरपीएफ के मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री ऋषि कुमार शुक्ला ने वायरलेस न्यूज़ को बताया है कि 40 आंदोलनकारियों को गिरफ्तार कर झारसुगुड़ा जिला न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।आज सुबह से ही आरपीएफ का बल बिलासपुर एवं रायगढ़ से ब्रजराजनगर रवाना किया गया था उनके साथ रायगढ़ आरपीएफ पोस्ट के टीआई एम एल यादव भी डटे रहे।
उत्कल कलिंग एक्सप्रेस साढ़े 3घण्टे से झारसुगड़ा में खड़ी रही । रायगढ़ में दोपहर 12 बजकर 10 मिनट से तकरीबन 2 घंटे से अधिक समय से खड़ी साउथ बिहार एक्सप्रेस को किया गया रवाना
पुरी हरिद्वार उत्कल एक्सप्रेस और पुरी जोधपुर सुपरफास्ट ट्रेन के ब्रजराजनगर स्टेशन में रेल्वे प्रशासन द्वारा ठहराव हटाये जाने की जानकारी ओडिसा के इस प्रमुख कोयलांचल में लोगो को मिलते ही इनके द्वारा कल से अनिश्चित कालीन हड़ताल और रेल रोको आंदोलन करने की पुख्ता जानकारी रेल्वे सूत्रों से मिली है। मिली जानकारी के अनुसार रेल्वे द्वारा गाड़ी संख्या 0877और 0878 पूरी हरिद्वार उत्कल एक्सप्रेस तथा गाड़ी संख्या 02093 और 02094 पुरी जोधपुर सुपरफास्ट ट्रेन के पुनः प्रारम्भ होने के बाद इनका ठहराव ब्रजराजनगर स्टेशन से समाप्त कर देने की जानकारी ब्रजराजनगर के स्थानीय लोगो को मिलने पर कल 28 जनवरी को ब्रजराजनगर के लोग और अन्य राजनैतिक दलों द्वारा अनिश्चित कालीन हड़ताल और रेल रोको आंदोलन किए जाने की जानकारी मिली थी। जिसपर रेल प्रशासन के कान खड़े हो गए थे। इस सबन्ध में हमारे प्रतिनधि ने ब्रजराजनगर के मुख्य स्टेशन प्रबंधक श्री मांडली से मोबाईल पर चर्चा की तो उन्होंने बताया कि दोपहर ढाई बजे से दोनो ओर की गाड़ियां एना जाना प्रारम्भ हो गया है सुबह से ही आरपीएफ के बड़े अधिकारी सहित भारी पुलिस बल तैनात रहे। वही दूसरी ओर जिला प्रशासन झारसुगड़ा के पुलिस अधीक्षक भी आंदोलनकारियों को समझाते रहे। रेल रोको आंदोलन की सुगबुगाहट के बीच रेल एवं जिला प्रशासन अलर्ट मोड़ में रहे। रेल यात्री भी इस आंदोलन से दो चार होते रहे। क्योकि ब्रजराजनगर के बाद ट्रेन के रायगढ़ पहुँचने पर यात्री यहाँ अपने आगे के गंतव्य जाने स्टेशन खड़े रहकर इंतजार में रहते है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

