इस स्टेशनों के यात्रियों की यात्रा को सरल, सुगम एवं सुविधाजनक बनाने की बेहतरीन पहल

बिलासपुर – (वायरलेस न्यूज)04 नवम्बर 2022 रेलवे प्रशासन द्वारा लगातार स्टेशनों एवं गाडियों में यात्री सुविधाओं का विकास एवं उपलब्ध सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है । इसी संदर्भ में पेन्ड्रा रोड स्टेशन में कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड की सुविधा तथा टेंगनमाड़ा स्टेशन में प्लेटफार्म का नवीनीकरण कर यात्री अनुकूल बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई गई है |

इन दोनों सुविधाओं का लोकार्पण आज दिनांक 04 नवम्बर 2022 को माननीय सांसद श्री अरुण साव के कर कमलों द्वारा किया गया | इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों के अलावा अधिकारीगण तथा कर्मचारीगण उपस्थित थे ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुये माननीय सांसद, श्री अरुण साव ने इस सुविधा की उपलब्धता के लिए क्षेत्रवासियों को बधाई दी | साथ ही उन्होने कहा कि टेंगनमाड़ा रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म की ऊंचाई बढ़ाई गई है साथ ही इसका नवीनीकरण भी किया गया है जिससे यात्रियों को गाड़ियों में आसानी से चढ़ने उतरने की सुविधा प्राप्त होगी | पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन पर कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड की महत्वपूर्ण सुविधा की उपलब्धता से यहाँ के यात्रियों को प्लेटफार्म में गाड़ियों के कोच के आने की सही स्थिति की जानकारी गाड़ी के आने के पूर्व ही मिलने लगेगी, जिससे यात्रियों को गाडियों के आरक्षित/अनारक्षित कोचों में आसानी से प्रवेश करने में सुविधा होगी। यह सुविधा यात्रियों की यात्रा को सरल, सुगम एवं सुविधाजनक बनाने में मददगार साबित होगी | उन्होने कहा कि रेलवे द्वारा अधिसंरचना विकास के कार्य, यात्री सुविधा विकास, सुरक्षा तथा संरक्षा के कार्य, स्वच्छता के कार्य भी व्यापक स्तर पर किया जा रहा है | स्टेशनों में फुटओवर ब्रिज, लिफ्ट तथा समपार फाटकों में अंडरब्रिज की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही यात्री सुविधा भी सभी स्टेशनों में बढ़ाये जा रहे हैं | यह रेलवे की अच्छी पहल है |
इस लोकार्पण कार्यक्रम के प्रारंभ में अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री श्याम सुंदर द्वारा स्वागत भाषण के दौरान अतिथियों का स्वागत करते हुये इस सुविधा के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया |
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री विकास कुमार कश्यप ने किया |
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन

