🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

क्षेत्रीय विधायक पर जमकर बरसे पीसीसी उपाध्यक्ष जायसी, कहा, एसीसी प्रबन्धन के हाथो बिक गए है क्षेत्रीय विधायक

On: November 4, 2022 3:56 PM

०० क्षेत्र की जनता से नहीं है क्षेत्रीय विधायक कस सरोकार, किसानो ग्रामीणों क्षेत्रवासियों की मांगो का नहीं कर रहे समर्थन

०० क्षेत्र व जनहित में किसानो, ग्रामीणों, मजदूरो युवाओं व क्षेत्रवासियों से मिलकर नहीं जानी उनकी समस्याए

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) एसीसी सीमेंट प्लांट की जनसुनवाई का विरोध करने पहुचे डॉ प्रेमचंद जायसी ने कहा कि एसीसी सीमेंट प्लांट की जनसुनवाई का विरोध करने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनप्रतिनिधियों में क्षेत्रीय विधायक की थी, क्षेत्रीय विधायक को क्षेत्र के किसानो, ग्रामीणों, मजदूरो युवाओं व क्षेत्रवासियों से मिलकर उन्हें बताना चाहिए था कि उनका किस तरह से शोषण हो रहा है, जायसी ने कहा कि हमें यह जानकारी मिली है कि क्षेत्रीय विधायक एसीसी प्रबन्धन के हाथो में बिक गए है और लोगो को बेचने का काम कर रहे है लेकिन यहाँ की जनता व जनप्रतिनिधि मुर्ख नहीं है ऐसा उन्होंने किया है लेकिन आने वाले समय में क्षेत्र की जनता उन्हें उलटे पाँव यहाँ से बाहर का रास्ता दिखाएगी|

गौरतलब है कि मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बोहारडीह,गोडाडीह, लोहरसी,भुरकुंडा, विद्याडीह टागर एवम केवटाडीह टांगर में एसीसी(अडानी) सीमेंट का मेगा प्लांट न खुलने का क्षेत्र के ग्रामीणों, किसानो, कांग्रेस, शिवसेना, जनप्रतिनिधियों सहित क्षेत्रवासियों द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है लेकिन इस क्षेत्र के स्थानीय भाजपा विधायक जनता के विरोध का समर्थन करते नजर नही आ रहे है जो क्षेत्रवासियों के लिए आश्चर्य का विषय बना हुआ है वही लोगो द्वारा यह भी कयास लगाए जा रहे है कि भाजपा अडानी के संबंधो के चलते भाजपा विधायक विरोध से दुरी बनाए हुए है मगर आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह चुप्पी भाजपा विधायक के लिए राजनितिक गड्डा साबित ना हो जाए?

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment