🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ की परंपरा को आगे जो बढ़ाने का कर रहे कार्य – विधायक प्रकाश नायक

On: November 10, 2022 8:15 PM

रायगढ़ (वायरलेस न्यूज) छत्तीसगढिया ओलंपिक के क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिता का समापन विधायक प्रकाश नायक के मुख्य आतिथ्य में समारोह संपन्न
रायगढ़ – प्रदेश में पहली बार छत्तीसगढिया ओलंपिक खेल कूद का आयोजन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सराहनीय पहल है।इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के सभी खेलो का समावेश किया गया है।प्रदेश के जिन खेलो को बच्चे लगभग भूल चुके थे।उन्हे भी छत्तीसगढ़ ओलंपिक आयोजन के माध्यम उन खेलो को खेलने का अवसर प्राप्त हुआ।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा लगातार छत्तीसगढ़ की परंपरा ,तीज त्यौहारों,खान पान संस्कृति को आगे बढ़ाए जाने का कार्य किया जा रहा है।उक्त बाते विधायक प्रकाश नायक द्वारा स्थानीय बोईरदादर मार्ग स्थित रायगढ़ स्टेडियम में युवा मितान कल्ब के तत्वाधान में आयोजित छत्तीसगढ़ ओलंपिक के क्लासटर स्तरीय प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कही गई।वही उन्होंने आगे अपनी बात रखते हुए बताया कि वर्तमान में आधिकारी वर्ग भी छत्तिसगढ़ी परंपरा को बढ़ावा दे रहे है।इसके साथ ही विधायक द्वारा प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण कर उन्हे सम्मानित किया गया।

पुरस्कार पाकर खिल उठे खिलाड़ियों को चेहरे

गौरतलब हो कि समूचे प्रदेश में राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढिया खेलो की परंपरा को जीवंत रखने राजीव गांधी युवा मितान क्लब के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ ओलंपिक का आयोजन किया गया।जो जोन स्तर से होते हुए अब जिला स्तर तक जा पहुंची है। आयोजित प्रतियोगिता में लंबी कूद, भौरा,गिल्ली डंडा,रस्साकसी जैसे 14 खेलो को शामिल किया गया था। वही दो दिवस तक चले क्लसटर स्तरीय प्रतियोगिता का रायगढ़ स्टेडियम में विधायक प्रकाश नायक के मुख्य आतिथ्य में समापन किया गया। जहां विधायक द्वारा खिलाड़ी प्रतियोगियों को मैडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इनकी रही उपस्थिति
आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रकाश नायक के साथ उपस्थित जनप्रतिनिधियों में प्रमुख रूप से महापौर जानकी काटजू,संजय देवांगन,सलीम नियरिया, बिज्जू ठाकुर,विकास ठेठवार,श्रीमती अनुपमा शाखा यादव,श्रीमती रंजना पटेल, अशरफ खान,शाखा यादव,चंद्रेशेखर चौधरी,विजय चौहान सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment