सारंगढ़ (वायरलेस न्यूज) कलेक्टर सारंगढ़ बिलाईगढ से मिलने परसकोल निवासी बसंत कुमार साहू कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे हुए थे। वे 80% दिव्यांग हैं, इस कारण से वे स्वयं कहीं आ जा नहीं सकते हैं। कलेक्टर ने जब अपने कक्ष के बाहर बसंत को बैठा हुआ देखा तो उन्होंने तुरंत उनसे उनके आने का कारण पूछा। बसंत ने बताया कि उनको कहीं भी आने जाने के लिए किसी की मदद लेनी पड़ती है। यदि ट्राइसाइकिल मिल जाए तो उन्हे बड़ी राहत होगी। कलेक्टर डॉ फरिहा आलम ने वहीं से समाज कल्याण अधिकारी को फोन लगाकर बसंत को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। बसंत से जब कलेक्टर डॉ आलम ने हाल-चाल पूछा तो उनके पिता ने बताया कि वह पढ़ाई छोड़ चुका है। कलेक्टर डॉ आलम ने बसंत से यह भी आग्रह किया कि एक बार वह अच्छे से ट्राइसाइकिल चलाने में अभ्यस्त हो जाए फिर अपनी पढ़ाई नये सिरे से शुरू करे। उन्होंने कहा कि पढ़ाई पूरी करने के पश्चात वो शासन की योजना का लाभ लेकर अपना काम शुरू कर सकते अथवा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर शासकीय पद पर चयनित हो सकते हैं। कलेक्टर डॉ आलम की हौसलाफजाई से प्रेरित होकर बसंत ने कहा कि वे आगे अपनी पढ़ाई जरूर पूरी करेंगे
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

