🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

महासमुन्द पुलिस की सूक्ष्म विवेचना से नहीं बच पाया पत्नी का हत्यारा पति

On: November 12, 2022 3:11 PM

किशोर कर, ब्यूरो चीफ महासमुन्द

महासमुन्द – महासमुन्द जिले के खल्लारी में पहाड से धक्का देकर पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति पुलिस के शिकंजे से बच नहीं पाया और सलाखों के पीछे पंहुच गया। आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने मनगढ़ंत कहानी रची थी और हत्या को दुर्घटना का रुप दे दिया था। लिहाजा जैसे जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़ी परत दर परत हत्या की कहानी सामने आने लगी और आरोपी पति पुलिस के शिकंजे में आ गया। वह अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था और इसी वजह से पत्नी की हत्या करने पहाड़ पर लेकर गया था।
महासमुंद जिले के प्रसिद्ध खल्लारी माता मंदिर के पहाड़ से गिरकर एक महिला की 7 नवंबर को मौत होने की रिपोर्ट खल्लारी पुलिस थाना में दर्ज की थी। महिला की मौत की जो कहानी पुलिस को बताई गई थी वह कहानी खल्लारी पुलिस के गले नहीं उतर रही थी लिहाजा खल्लारी पुलिस ने मामले को संदेहास्पद मान कर जांच शुरू की तो मामला काफी चौकाने वाला निकला।
महिला के मौत की जो कहानी पति ने सुनाई थी वह पूरी की पूरी मनगढ़ंत निकली और पति ही पत्नी का हत्यारा निकला जो पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था इसी वजह से उसने पहाड़ से धक्का देकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी।
हम आपको बता दें कि हत्यारे पति ने सुनियोजित तरीके से प्लान बना कर अपनी पत्नी मृतिका चित्रलेखा को 6 नवंबर को उसके मायके कुमारपारा महासमुंद लेकर आया दूसरे दिन सुबह 7 नवंबर को खल्लारी माता के दर्शन करने के बहाने पत्नी को खल्लारी मंदिर लेकर जाने की इच्छा जाहिर की और हत्यारे पति ने किसी को हत्या का शक ना हो इस लिहाज से अपनी भांजी और एक व्यक्ति को साथ लेकर मंदिर पहुंचा। इस बीच साथ में गए भांजी और एक साथी एवं मृतिका थक कर जैसे ही विश्राम करने बैठे तभी हत्यारा पति मौका देख कर पत्नी को भीम पैर के पास पहाड़ में फोटो खींचने के बात कह कर अपनी पत्नी को जबरदस्ती पहाड़ के ऊपर लेकर गया और पहाड़ से पत्नी को धक्का दे दिया और तत्काल वापस सीढ़ियों पर बैठे अपने भांजी और एक अन्य व्यक्ति के पास पहुंच कर कहानी बनाने लगा के चित्रलेखा चक्रधारी कहीं पहाड़ों में गिर कर खो गई है। आरोपी सोनूराम चक्रधारी ने अपने ससुराल फोन कर जानकारी दी कि उसकी पत्नी पहाड़ों में सेल्फी लेते कहीं गिर गई है और नही मिल रही है। घटना की सूचना पा कर मृतिका का भाई वीरेंद्र अपने दोस्त रतन चक्रधारी के साथ घटना स्थल पहुंच कर अपनी बहन को खोजने लगा। तभी वीरेंद्र को मृतिका पहाड़ी के बीच पड़ी नजर आई । जैसे तैसे कर वहां पहुंचा तो अपनी बहन की मृत अवस्था में पाया।
खल्लारी पुलिस को इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी लेकिन अंततः आरोपी तक पुलिस पंहुच गई और अब पत्नीहंता भारतीय दंड विधान की धारा धारा 302 के तहत सलाखों के पीछे पंहुच गया है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment