बेटियां नित नई ऊंचाइयों को छुएं, पढ़ाई जारी रहे, स्कूल आवाजाही पर कोई रुकावट न हो :-यू.डी. मिंज
जशपुर (वायरलेस न्यूज)
सरस्वती साइकिल योजना के तहत कुनकुरी ब्लॉक के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुनकुरी एवं शासकीय हाईस्कुल कोरवाबहरी में ऊर्जावान विधायक एवं संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने छात्राओं क़ो आज निःशुल्क सायकल वितरण किया.
इस अवसर पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुनकुरी और शासकीय हाईस्कुल कोरवाबहरी 297 छात्राओं क़ो आज निःशुल्क सायकल वितरण किया
संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने छात्राओं क़ो कहा कि छात्राओं को अब स्कूल आने जाने में परेशानी नहीं होगी।उन्होंने कहा कि हमारी सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बहुत काम कर रही है इसके साथ साथ बच्चों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेटियां नित नई ऊंचाइयों को छुएं, पढ़ाई जारी रहे, स्कूल आवाजाही पर कोई रुकावट न हो यही इस योजना का मूल उद्देश्य है।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर उसे कड़ी मेहनत व अनुशासन के बल पर हासिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए विद्यार्थियों को चाहिए कि वे पूरा साल कड़ी मेहनत करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के लिए 10वीं और 12वीं की परीक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को हेलीकॉप्टर राइड कराई गईं हैजिससे अन्य छात्र-छात्राएं भी प्रोत्साहित हो सकेंगे। संसदीय सचिव यूडी मिंज ने कहा आने वाले वर्षों में भी सभी क़ो इसका लाभ मिलेगा । शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है।
इस अवसर पर आज संसदीय स्वयं भी बच्चों कि तरह व्यवहार करते रहे उन्होंने छात्राओं के साथ कभी सेल्फी ली तो कभी हंसी ठिठोली करते रहे. उन्होंने ज़ब एक छात्रा ने सायकल में बैठा कर संसदीय सचिव क़ो घुमाया तो ववहाँ उत्साह का मौहाल बन गया.
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मनोज सागर यादव,राजेन्द्र पांडेय ,इफ्तिखार हसन, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अजेम टोप्पो ,आशीष सतपति,विनय तिर्की,नीरज पारीक,रोबनतुस ,राजू प्रजापति ,विमल राम,रोबर्ट एक्का,परवेज आलम,एम डी इरफान,दीपक केरकेट्टा,हरीश पारीक,प्रताप,विजय यादव,नाती एवम सभी सदस्य उपस्थित रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

