शाहरुख खान को अल्फा और मर्दानगी का सिंबल बनाना चाहते थे!’ : सिद्धार्थ आनंद
(काजल इंदौर से वायरलेस न्यूज नेटवर्क)
आदित्य चोपड़ा और जाने-माने निर्देशक सिद्धार्थ आनंद पठान को दर्शकों के लिए भारत की अब तक की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म बनाने की कोशिश कर रहे हैं! यश राज फिल्म्स का शानदार एक्शन से भरपूर पठान आदित्य चोपड़ा की महत्वाकांक्षी स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है और फिल्म में देश के सबसे बड़े सुपरस्टार्स शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिकाओं में हैं।

दर्शकों की धड़कन बढ़ा देने वाली, विजुअली एक्स्ट्रावैगेंजा फिल्म शाहरुख खान को किलिंग मशीन स्पाई के रूप में पेश करती है। सिद्धार्थ पठान में सुपरस्टार के उबर कूल लुक के विजन के बारे में बात करते हैं, जो पहले से ही लोगों के बीच लोकप्रिय हो चुका है।
सिद्धार्थ कहते हैं, “शाहरुख खान ने अनगिनत लुक में खुद को पेश किया है, जिन्होंने हमारे देश की पॉप-कल्चर को शेप दिया है। उन्होंने युवाओं की पीढ़ियों को बॉलीवुड के बादशाह की तरह कपड़े पहनने के लिए प्रेरित किया है। उनके लुक्स मोमेंट्स और लोगों की यादों से जुड़े होते हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि उन्होंने फिल्मों में अपने स्टाइल से भारत को और फैशनेबल बनाया है। इसलिए, पठान में एक दिलेर जासूस की भूमिका निभा रहे शाहरुख के लिए बेहद हटकर लुक तैयार करना एक टास्क और एक बड़ी चुनौती थी! ”
वह आगे कहते हैं, “हम उनके किरदार के सार को पकड़ना चाहते थे। वे जो भी पहनते हैं और अपने बालों के जरिए वे स्वाभाविक रूप से कूल हैं। हम शाहरुख को अल्फा और मर्दानगी का सिंबल बनाना चाहते थे, एक ऐसा व्यक्ति जो अपने लुक से एक ही समय में सहज रूप से कूल के साथ ही हॉट भी हो।”
सिद्धार्थ आगे कहते हैं, “उनके लुक को मिल रहे रिस्पॉन्स को देखते हुए, मुझे लगता है कि दुनिया भर में उनके लाखों फैंस को हम एक और धांसू लुक देने में कामयाब रहे हैं, जिस पर वे गर्व और प्यार की बौछार कर सकते हैं।”
फिल्म पठान 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने जा रही है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

