भारतरत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर द.पू.म.रेलवे ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये
बिलासपुर – ( वायरलेस न्यूज 6 दिसम्बर, 2022)
भारतरत्न, बाबा साहब डॉ. भीम राव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर आज दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, मुख्यालय सहित तीनों रेल मंडलों के द्वारा उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये ।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा इस अवसर पर आज दिनांक 06 दिसंबर 2022 को प्रातः 11.00 बजे रेलवे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय के प्रागण में आयोजित एक सादे समारोह में श्री आलोक कुमार, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर द्वारा भारत के संविधान निर्माता, भारतरत्न, बाबा साहब डॉ. भीम राव अम्बेडकर की छाया चि़त्र पर श्रद्धांजलि स्वरूप पुष्प अर्पित किया गया तथा दीप प्रज्ज्वलित किया गया । इस अवसर पर समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी बारी बारी से श्रद्धा सुमन उन्हें अर्पित किया ।
समारोह के प्रारंभ में बाबासाहेब के जीवन व उनके कृत्यों पर संक्षिप्त एवं सारगर्भित प्रकाश डाला गया । संविधान के निर्माता, दूरदर्शी राजनेता, सामाजिक आंदोलन के प्रणेता, भारत सरकार के मंत्रिमंडल के सदस्य, विख्यात लेखक, कानूनविद, विलक्षण प्रतिभा के धनी विद्वान तथा अद्भुत इंसान आदि के रूप में उनका वर्णन किया गया । इस अवसर पर सभी विभागाध्यक्ष सहित अधिकारी एवं कर्मचारी बडी संख्या में उपस्थित थे ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार

