बिलासपुर स्टेशन परिक्षेत्र में यात्रियों की बेहतर यातायात सुविधा एवं एकीकृत सुरक्षा प्रणाली के क्रियान्वयन हेतु सड़क यातायात का विशेष प्रबंधन |
बिलासपुर :- (वायरलेस न्यूज 07 दिसम्बर 2022) सामान्यतया प्रमुख गाड़ियों के आगमन के समय यात्रियों एवं वाहनों की भारी संख्या के कारण स्टेशन परिक्षेत्र में यातायात संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है |

इस प्रमुख समस्या को ध्यान में रखते हुये तथा यात्रियों के वाहनों की बेहतर यातायात व्यवस्था एवं एकीकृत सुरक्षा प्रणाली के क्रियान्वयन हेतु रेलवे प्रशासन द्वारा यातायात का विशेष प्रबंधन किया जा रहा है | इसके तहत बुधवारी बाजार की ओर से स्टेशन जाने वाली मार्ग के यातायात को यूनियन ऑफिस रोड, तितली चौक एवं स्टेशन चौक से डायवर्ट किया जा रहा है | साथ ही हेमुनगर छोर से स्टेशन की ओर आने वाली यातायात को भी तितली चौक एवं यूनियन ऑफिस रोड से डायवर्ट किया जा रहा है | अतः रेलवे प्रशासन आम जनता से आग्रह करता है कि बिलासपुर स्टेशन एवं बुधवारी बाजार पहुँचने के लिए निम्न रोड का उपयोग करें | व्यापार विहार अथवा साईं मंदिर की दिशा से स्टेशन आने वाले यात्री सीधे स्टेशन चौक होते हुये स्टेशन पहुंचेगे | परंतु इसी मार्ग से आकर बुधवारी बाजार की दिशा में जाने वाले लोग स्टेशन चौक से यूनियन ऑफिस रोड अथवा तितली चौक के रास्ते का प्रयोग कर सकेंगे | इसी प्रकार हेमुनगर एवं तोरवा की ओर से स्टेशन आने वाले यात्री तितली चौक अथवा यूनियन ऑफिस रोड होते हुये स्टेशन पहुँच सकेंगे |
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार

