सत्यजीत रे आइकॉन सिनेमा अवॉर्ड 2022

मुम्बई (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज) NBT के सीनियर जर्नलिस्ट रेखा खान को सत्यजीत रे आइकान अवार्ड 2022 का बेस्ट जर्नलिस्ट इन इंटरटेंटमेंट डोमन अवार्ड से मुम्बई में नवाजा गया है। श्रीमती रेखा खान ने पुरस्कार प्राप्ति पर वायरलेस न्यूज को मोबाइल पर बात करते हुए कहा कि रोजमर्रा और काम की भागती-दौड़ती जिंदगी के बीच जब मुझे ये पुरस्कार मिला, तो यकीनन मेरे हौसलों को उड़ान मिली, थकन और अथक परिश्रम को प्यार भरी थपकी मिली।
मौक़ा था ‘सत्यजीत रे आइकॉन सिनेमा अवॉर्ड 2022’ का। अवॉर्ड समारोह में पहली ख़ुशी तो तो तब मिली, जब मंच पर जाने से पहले मेरे मीडिया भाई-बंधुओं ने मेरे फोटो खींच कर मेरे बाईट लिए और जब मैं समारोह में पहुंची तो वहां मौजूद अवॉर्ड पाने वाली हस्तियों को देख कर सुखद अहसास हुआ। रेखा खान ने कहा कि पुरस्कार पाने वालों में मेरे प्रिय अभिनेता अनुपम खेर, भाई मुकेश छाबड़ा, मेरी प्रिय सहेली चारुल मलिक, मेरे प्रिय निर्देशक साजिद सामसी, एक्टर सुधांशु पांडे, रवि दुबे, शरद मल्होत्रा, अनुषा अय्यर, भावना शर्मा, फिल्मकार धीरज कुमार,जैसे कई जाने-माने लोग नजर आए। मेरे लिए पुरस्कार पाना तो एक उपलब्धि थी है, मगर जब मेरे हाथों पुष्पा और दृश्यम 2 के म्यूजिक कंपोजर को अवॉर्ड देने का मौका आया तो बाउट गर्व महसूस हुआ। यह पुरस्कार मैं अपनी मां विद्या रावत को समर्पित करना चाहूंगी .उन्होंने मेरे हौसलों को कम नहीं होने दिया और मेरे लिए उनकी दुआएं हर तरह से रंग लाईं. का यह सम्मान हासिल करते हुए मैं अपने परिवार, दोस्तों, NBT परिवार और तमाम शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा करना चाहूँगी! आप सभी से अनुरोध है कि अपनी दुआएँ, प्यार और आशीष यों ही बनाए रखें ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयOctober 11, 2026रेलवे सुरक्षा बल का 42 वां स्थापना दिवस समारोह 12 अक्टूबर को रायपुर में भव्य परेड में दिखेगा आरपीएफ का अनुशासन, साहस और कार्यकुशलता का प्रदर्शन, तकनीकी प्रदर्शनी में आधुनिक सुरक्षा प्रणालियों की झलक,उत्कृष्ट सेवा के लिए आरपीएफ अधिकारियों एवं जवानों को प्रदान किए जाएंगे प्रतिष्ठित पदक
बिलासपुरOctober 10, 2026प्रथम हॉस्पिटल का 12वां वार्षिकोत्सव 15 अक्टूबर को, नए कैथलैब का होगा शुभारंभपूजन कार्यक्रम के साथ खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन, संत-महात्माओं की रहेगी गरिमामयी उपस्थिति
बिलासपुरOctober 10, 2026सेनानी परिवार का राष्ट्रीय सम्मेलन 26 अक्टूबर को अमरकण्टक में होगानगर के सभी सेनानी परिवार भाग लेंगें
छत्तीसगढ़October 10, 2026सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता के खिलाफ जारी आरोप पत्र को हाईकोर्ट ने किया निरस्त

