🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

जशपुर: भाजयुमो अध्यक्ष बदलने के आसार नजर बेहतर परफार्मेंस वाले युवा नेताओं को नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है

On: December 18, 2022 2:27 PM

जशपुरनगर (सुनीता गुप्ता वायरलेस न्यूज) भारतीय जनता पार्टी संगठन में सर्जरी का दौर थमता हुआ नहीं दिख रहा है। प्रदेश नेतृत्व और जिले के नेतृत्व में भारी बदलाव के बाद भाजपा अपने युथ विंग को भी दुरुस्त करने जा रही है।पार्टी सूत्रों के मुताबिक भाजपा युथ विंग भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष को बदलने के बाद जिले में भी बड़ा बदलाव होने जा रहा है । हमारे सूत्रों के मुताबिक बहुत जल्द भाजयुमो के जिलाध्यक्ष बदले जा सकते है । बताया जा रहा है कि बेहतर परफार्मेंस वाले अध्यक्षों को यथावत भी रखा जा सकता है लेकिन बेहतर परफार्मेंस वाले युवा नेताओं को नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है।

जशपुर जिले की बात करें तो यहां भी भाजयुमो अध्यक्ष बदलने के आसार नजर आ रहे हैं हालांकि संगठन के वर्तमान जिलाध्यक्ष का परफार्मेंस को लेकर कोई विवाद नहीं है इसलिए संभव है जिले के अध्यक्ष को यथावत भी रखा जा सकता है लेकिन और बेहतर परफार्मेंस के लिए संगठन नए चेहरे को भी मौका दे सकती है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक भाजयुमो अध्यक्ष के पैनल में 3 नामो को सबसे ऊपर रखा गया है अभिषेक मिश्रा, नमीत सिंह और लिटिल जूदेव शौर्य प्रताप सिंह जूदेव को भाजयुमो के आगामी अध्यक्ष के तौर पर नाम चल रहे हैं और बहुत जल्द इनमे से किसी एक नाम की घोषणा हो सकती है।

नए अध्यक्ष के तौर पर चर्चा में आए इन तीनों नेताओं की बात करे तो अभिषेक मिश्रा भाजपा के प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के काफी करीबी है जबकि नमित सिंह लगातार 15 वर्षों से सक्रिय रहकर पार्टी को समय दे रहे है एवं सीनियरिटी के आधार पर भी इस युवा नेता देखा जा रहा हैं। वही लिटिल जूदेव के नाम से मशहूर कुमार साहब के पोते जोकि । जिले के सियासी घराना जूदेव परिवार से होने के नाते इनका नाम भी जिलाध्यक्ष के रूप में काफी जोरो से चल रहा है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment