🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

इंद्रावती टाइगर रिजर्व में 6 वन भैंसों का झुंड हाल ही में देखा गया

On: December 18, 2022 2:55 PM

रायपुर (वायरलेस न्यूज)इंद्रावती टाइगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा छत्तीसगढ़ के राजकीय पशु वन भैसा के जनसंख्या वृद्धि संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

बीजापुर जिले के इंद्रावती टाइगर रिजर्व में 6वन भैंसों का झुंड अभी हाल ही में देखा गया है। इंद्रावती टाइगर रिजर्व के उप निदेशक धम्म शील गणवीर ने बताया कि वन भैसो के संरक्षण के लिए पेट्रोलिंग गार्ड व ग्रामीणों के साथ मिलकर निगरानी किया जा रहा है,ताकि इनका संरक्षण किया जा सके।

इंद्रावती टाइगर रिजर्व क्षेत्र की सीमा महाराष्ट्र से लगे होने से वन भैसो का आवागमन दोनो प्रदेशों में होता है,इसके लिए इंद्रावती टाइगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा महाराष्ट्र राज्य के गड़चिरोली वन विभाग से समन्वय स्थापित किया जा रहा है ताकि साथ मिलकर वन भैसे के संरक्षण व संवर्धन का कार्य किया जा सके। भारत में वन भैसा प्रमुखतः असम व् छत्तीसगढ़ में पाया जाता है। वन भैसा छत्तीसगढ़ में दुर्लभ एव संकटग्रस्त प्रजाति में गिनती होती है।
28 सौ वर्ग किलोमीटर में फैले इंद्रावती टाइगर रिजर्व वन भैसो के लिए उपयुक्त प्राकृतिक रहवास है जिसके कारण यहां वन भैसा अधिक संख्या में देखने को मिलते है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment