🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

दुर्ग उधमपुर ट्रेन में चेकिंग के दौरान रायपुर से भाटापारा के मध्य एक आदतन चोर रेसुब के हत्थे चढ़ा

On: December 22, 2022 3:09 PM

दुर्ग उधमपुर ट्रेन में चेकिंग के दौरान रायपुर से भाटापारा के मध्य एक आदतन चोर रेसुब के हत्थे चढ़ा

भाटापारा (वायरलेस न्यूज) रेसुब भाटापारा की टीम ने रायपुर भाटापारा के मध्य ट्रेन चेकिंग के दौरान रायपुर के एक आदतन चोर को गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हासिल कर उसके विरुद्ध जीआरपी में प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। इस संबन्ध में भाटापारा रेसुब पोस्ट प्रभारी निरीक्षक आर एस मिश्रा ने वायरलेस न्यूज़ को जानकारी देते हुए बताया कि दिनाँक 21.12.2022 को प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ए एन सिन्हा बिलासपुर के निर्देशन में एवं मण्डल सुरक्षा आयुक्त,रेसुब रायपुर संजय कुमार गुप्ता के मार्ग दर्शन मे ,रेसुब पोस्ट प्रभारी रायपुर एम के मुखर्जी के नेतृत्व मे मंडल टास्क टीम प्रभारी उप निरीक्षक ए जेड चौधरी, आरक्षक एस. के गिरी , आ देवेश सिंह, प्र. आ ए. एन. सोनवानी रेसुब पोस्ट भाटापारा और जीआरपी भाटापारा के प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक गोपी सिंह पैकरा के साथ संयुक्त रूप से गाड़ी संख्या 20847 दुर्ग उधमपुर में चेकिंग के दौरान रायपुर से भाटापारा के मध्य एक आदतन चोर को संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए देखकर संदेह के आधार पर उसे रोक कर , नाम पता पूछने पर नाम- राजेश शर्मा उर्फ बाबू पिता- संतोष शर्मा ,उम्र - 27 वर्ष निवासी - प्रेमनगर राममंदिर के पास थाना- गुढियारी जिला- रायपुर छत्तीसगढ़ बताया । संदिग्ध अवस्था में पाए जाने पर पकड़कर शासकीय रेलवे पुलिस थाना- भाटापारा लेकर आए एवं आगे की पूछताछ में उसने ट्रेनों में यात्रियों का मोबाइल एवं पर्स मौका पाकर चोरी करना स्वीकार किया आज भी वह चोरी करने के इरादे से ट्रेन में आया था कि पकड़ा गया ।चेक करने पर उसके पास कुछ भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला जिस पर शासकीय रेलवे पुलिस चौकी भाटापारा द्वारा उसके विरुद्ध ईस्तगासा क्रमांक क्रमश: 57/15/2022 धारा 151,107, 116(3) सीआरपीसी दिनांक 21.12.2022 का मामला दर्ज किया गया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment