🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

मिशन यात्री सुरक्षा……. ट्रेन से मोबाइल चोरी कर भागे चोर को रेसुब की टीम ने मोबाइल सहित किया गिरफ्तार

On: December 22, 2022 3:05 PM

मिशन यात्री सुरक्षा……. ट्रेन से मोबाइल चोरी कर भागे चोर को रेसुब की टीम ने मोबाइल सहित किया गिरफ्तार


नागपुर। (भंडारा) वायरलेस न्यूज। भंडारा रेसुब पोस्ट प्रभारी की सक्रियता से पोस्ट की टीम और मण्डल टास्क टीम ने 11 दिसम्बर को ट्रेन से चोरी हुई मोबाइल के साथ एक चोर को गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हासिल की है। भंडारा रेसुब पोस्ट प्रभारी निरीक्षक सौम्य दत्ता ने वायरलेस न्यूज को बताया कि पंकज चुघ, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य
रेलवे के निर्देश पर मिशन यात्री सुरक्षा के तहत दिनांक 22.12.2022 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट भंडारा के पोस्ट प्रभारी सौम्य दत्ता के
मार्गदर्शन में उप निरीक्षक दीपक कुमार व मंडल टास्क टीम के इंचार्ज उप निरीक्षक रूपेश बंसोड, बल सदस्यों के द्वारा, रेलवे स्टेशन भंडारा यार्ड में दिनांक 11.12.2022 को गाडी सख्या 12906 में हुई मोबाईल चोरी कि घटना
में फरार संदिग्ध आरोपी को आज दिनांक 22.12.2022 को भंडारा रेलवे स्टेशन यार्ड में लगातार गुप्त निगरानी के दौरान चोरित मोबाईल के साथ पकडा गया। मोबाईल के साथ आरोपी को आगे कि कार्यवाही हेतू शासकीय रेल पुलिस थाना गोंदिया को सुपूर्द किया गया।रेसुब की इस कार्यवाही से मोबाईल चोरों में हड़कंप मच गया है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment