गोंदिया (वायरलेस न्यूज)
आज 23.12.22 को समय 07/55 बजे एक व्यक्ति उमाशंकर सिंह द्वारा पोस्ट में आकर सूचना दी गई कि सिग्नल विभाग गोंदिया में टेक्नीशियन ग्रेड-1 के पद पर कार्यरत श्री प्रवीण वासुदेव दुधे, उम्र करीबन 47 वर्ष, निवासी रेलवे आवास क्र. 260/3, RE कॉलोनी गोंदिया ने अपने रेलवे क्वाटर के कमरे के पंखे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है । जानकारी मिली है कि आज दिनांक 23.12.22 को समय करीबन 07.00 बजे उनकी पत्नी नाम अर्पणा दुधे, उम्र 37 वर्ष एवं पुत्र ऋषिकेश दुधे एवं पड़ोसी जी. श्याम मोबाइल के द्वारा उनके जीवित रहने की सम्भावनाओ के मद्देनजर फन्दे से नीचे उतारकर अन्य लोगों की मदद से ईलाज हेतु बाहेकर अस्पताल गोंदिया ले जाया गया जहाँ पर उपस्थित डॉक्टर द्वारा जाँच उपरान्त उन्हें मृत घोषित कर दिया गया । वर्तमान में मृत शरीर को पोस्टमार्टम हेतु शासकीय अस्पताल KTS गोंदिया ले जाया गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार

