🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

संरक्षा नियमों का पालन करते हुये सर्तकता एवं सजगता के साथ कार्य करने की दी गई सलाह उमरिया स्टेशन में

On: December 23, 2022 12:59 PM

बिलासपुर:- (वायरलेस न्यूज 23 दिसम्बर 2022) मंडल संरक्षा विभाग द्वारा संरक्षा कोटि के कर्मचारियों में बेहतर सजगता एवं संरक्षा के साथ कार्य प्रणाली सुनिश्चित करने हेतु आज दिनांक 23 दिसम्बर 2022 को उमरिया स्टेशन में वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन मे सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी श्री बी.आर.मेश्राम, सहायक मंडल अभियंता उमरिया प्यार मोहम्मद, एवं संरक्षा सलाहकारों की उपस्थिति में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में स्टेशन मास्टर, चालक, परिचालक गार्ड, फिटर, एसएसई, जेई, डीटीआई, पाइंटमैन, गेटमैन, सहित सभी विभागों के लगभग 105 रेल कर्मचारियों ने भाग लिया। संगोष्ठी में दुर्घनाओं के संभावित कारणों को पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रदर्शित किया गया तथा दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों एवं इस दौरान ली जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही सिग्नल एवं पाइंट्स खराब होने पर स्टेशन मास्टर के कर्तव्य, शंटिंग के दौरान ली जाने वाली सावधानियां, सिग्नल का आदान-प्रदान, इंटरलॉक तथा नान-इंटरलॉक प्वाइंट पर शंटिंग के दौरान ली जाने वाली सावधानियां, ओएचई ब्लाक के दौरान ली जाने वाली सावधानियां, शीतकालीन पेट्रोलिंग, रेल फ्रेक्चर तथा वेल्ड फ्रेक्चर की स्थिति में ट्रैक की सुरक्षा, लोडिंग अनलोडिंग पाइंट्स पर वैगन के दरवाजों का सही ढंग से बंद होना सुनिश्चित करना, नान-सिग्नलिंग में गाडी चलाने के दौरान चालक एवं सहायक चालकों का कर्तव्य, आपदा प्रबंधन एवं SPAD से बचाव के तरीकों जैसे अनेक गहन मुद्दों पर भी चर्चा की गई। इसके साथ ही साथ नागरिक सुरक्षा निरीक्षक के द्वारा फायर फाइटिंग एवं प्रथमोपचार की भी प्रशिक्षण दी गई । संगोष्ठी में सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी श्री बी.आर.मेश्राम, द्वारा संरक्षा नियमों की पूरी जानकारी अद्यतन रखने तथा संरक्षा नियमों का पालन करते हुए अपने कार्यों का निष्पादन सर्तकता एवं सजगता के साथ करने की सलाह दी गई।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment