बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) राजनीति की दुनिया एक ऐसा रोग है जहां दो दल के नेता आपस में एक दूसरे का चेहरा देखना भी पसंद नहीं करते लेकिन आज एक अलग तरह की तस्वीर देखने को मिली देखने वाले भी भौचक दिखे, वाक्या था , विलासपुर के कुडुदंड वार्ड में नगरनिगम का मध्यावधि चुनाव प्रचार अपने चरम पर है ,

भाजपा प्रत्याशी श्रध्दा जैन की माता जी पूर्व पार्षद स्व.कमल निधि जैन के निधन पर वर्षगांठ का कार्यक्रम चल रहा था तभी एकाएक कांग्रेस प्रत्याशी अनिता कश्यप के ससुर कांग्रेस नेता रतन कश्यप श्रद्धांजली अर्पित करने पहुंच गए और उसी गर्मजोशी के साथ भाजपा प्रत्याशी श्रध्दा जैन और उसके पिता कमल जैन ने भी उनका स्वागत किया और घर पर बैठाया इस अवसर पर भाजपा नगर निगम के पार्षद एव भाजपा पार्षद दल के उप नेता राजेश सिंह ठाकुर ,भाजपा नेता भोगल सिंह कांग्रेस के पूर्व पार्षद अखिलेश बाजपेई भाजपा नेता रोहित मिश्रा सहित अनेक नेता उपस्थित रहे और सभी इस क्षण का आनंद उठा जमकर हसी मजाक भी होती रही ऐसा कहीं से नही लग रहा था की दोनो एक दूसरे के चुनावी प्रतिद्वंदी है ।
भाजपा प्रत्याशी जैन के पिता टेंट ब्यवसायी है और कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी अनिता कश्यप के ससुर होटल व्यवसायी है दोनों की राजनीति में अच्छी पकड़ है टेंट व्यवसायी जैन ने कहा कि रतन कश्यप जी का रतन लस्सी बिलासपुर शहर का बहुत बड़ा ब्रांड नेम है ,रतन ने कहा मैं शहर के लोगों को 7 रु.की लस्सी पिलाना प्रारंभ किया और आज 70रु.जा पहुंचा है मैं अभी भी जैन टेंट के आशीर्वाद से आज भी टेंट के नीचे ही लस्सी बेचूंगा और उतना ही आनंद उठाऊंगा। दो दिन पहले ही कांग्रेस प्रत्याशी अनिता की रैली भाजपा प्रत्याशी के घर के सामने से गुजर रही थी तब स्वयं भाजपा प्रत्याशी जैन ने माला पहनाकर अभिवादन किया था ,इससे स्षप्ष्ट है की राजनीति आदमी को एक दूसरे का दुश्मन बना देती है लेकिन यहां पर नजारा ही कुछ और था दोनो प्रत्याशी में खुलकर आत्मीयता झलक रहा था। दोनो ने एक दूसरे की जीत की शुभकामना भी दिए।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार

