🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हुए दो युवकों को बिना समय गंवाए #पूंजीपथरा राइनो ने पहुंचाया अस्पताल….

On: December 27, 2022 5:30 PM

● डॉयल 112 को देर रात्रि ग्राम देलारी-सरायपाली के बीच रोड़ एक्सीडेंट का मिला था इवेंट…..

*रायगढ़* । कल 25 दिसंबर की रात्रि करीब 12.00 बजे #पूंजीपथरा राइनो को ग्राम देलारी-सरायपाली के बीच रोड़ एक्सीडेंट में दो व्यक्तियों के घायल होने की सूचना पर घायलों की मदद के लिए “ मेडिकल इंवेट “ मिला । तत्काल तत्समय पूंजीपथरा राइनो पर तैनात आरक्षक सुरेश कुमार मिंज और ईआरवी वाहन चालक भागीरथी यादव मौके पर पहुंचे । जहां देलारी- सरायपाली के बीच रायगढ़ इस्पात प्लांट के आगे रोड़ के किनारे दो घायल व्यक्ति और उनका क्षतिग्रस्त मोटर सायकल मिला । एक आहत के पैर तथा दूसरे के सिर में गंभीर चोटें थी । आहतों की स्थिति देखते हुए डॉयल 112 स्टाफ ने 108 संजीवनी वाहन को मौके पर बुलाये और उन्हें मेडिकल कॉलेज रवाना किये । आहतों के संबंध में जानकारी मिली कि आहत- (1) आकाश राठिया पिता संतोष राठिया उम्र लगभग 27 वर्ष निवासी ग्राम जामबहार थाना लैलूंगा (2) चुन्नी लाल राठिया पिता का नाम महेंद्र सिंह राठिया उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी ग्राम कटाईपाली धरमजयगढ़ दोनों रायगढ़ इस्पात प्लांट में कार्य करते हैं, ड्यूटी के बाद अपने घर जा रहे थे ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment