बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) सभी मानसप्रेमी एंव श्रोतासमाज को सूचित किया जा रहा है कि दिनांक 3 जनवरी से 12 जनवरी 2023 तक लक्ष्मी चौक चिंगराजपारा बिलासपुर में गौरवशाली 38 वाँ वर्ष अखण्ड नवधा रामायण यज्ञ समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे 12 जनवरी को होने वाले मानस गायन प्रतियोगिता के लिए समिति द्वारा श्रेष्ठ 20 मानस मंडलियों का चयन किया जाएगा जिसमे प्रथम पुरस्कार-12,100रु.नगद व शील्ड, द्वितीय पुरस्कार-9,100रु. नगद व शील्ड, तृतीय पुरस्कार-6,100रु. नगद व शील्ड, चतुर्थ पुरस्कार-4,500रु. नगद व शील्ड, पंचम पुरस्कार-3,500रु. नगद व शील्ड एंव बाकी 15 मानस मंडलियों को 1,000- 1,000 रु. सांत्वना पुरस्कार प्रदान जाएगा। वही 0 से 10 कि.मी. दूरी से आने वाले मंडलियों को जिसमे 5 सदस्य हो उन्हें 101रु. व 10 कि.मी दूरी से आने वाले मानस मंडली को इसमें भी 5 सदस्य हो 551रु. व 1 श्रीफल दिया जाएगा। वही सर्वश्रेष्ठ गायक को 11,00रु. व 1 चांदी का सिक्का, सर्वश्रेष्ठ तबला वादक को 1,000रु. व 1 चांदी का सिक्का, और सर्वश्रेष्ठ टिकाकार को 1,000रु. व 1 चांदी का सिक्का
प्रदान किया जाएगा। साथ ही प्रवचन का समय समिति द्वारा 04 जनवरी से 09 जनवरी तक दोपहर 1 से 3 बजे तक आरक्षित किया गया हैं अध्यक्ष मो. 7999851683, सचिव- 7999780435 से संपर्क किया जा सकता है अतः आप सभी मीडिया बंधुओं से अनुरोध है कि इस पुनीत कार्यक्रम में हमारा सहयोग प्रदान करें साथ ही संसार को अपने मीडिया के माध्यम से इस ज्ञान को प्रेषित करने की कृपा करें ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

