बिलासपुर।(वायरलेस न्यूज) कुदुदंड वार्ड नंबर 16 में निगम पार्षद के रिक्त हुए पद के लिए उपचुनाव हो रहे है। इसमें कांग्रेस से महिला प्रत्याशी अनिता कश्यप व श्रद्धा जैन भाजपा के अलावा परमेश्वर यादव की पत्नी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपनी किस्मत आजमा रही हैं। चुनाव को लेकर जहां प्रत्याशी जीत के लिए मेहनत कर रहे हैं। वहीं पुलिस और प्रशासन भी निष्पक्ष चुनाव कराने कमर कस ली है। सिविल लाइंस पुलिस क्षेत्र के निगरानी गुंडा बदमाश पर नजर रखे हुए हैं। ज्ञात हुआ है कि गुरुवार को कुदुदंड के चार बदमाशों को थाने बुलाकर समझाइश दी गई है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रशासन के साथ पुलिस की टीम में मुस्तैद है। क्षेत्र में पुलिस की टीम लगातार गश्त की जा रही है। लोगों को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिए प्रशासन की ओर से जागरूक किया जा रहा है। चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी फैलाने की कोशिश करनेवालों को थाने में बुलाकर अपराधिक गतिविधियों से दूर रहने हिदायत दी गई है। किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

