🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

*घटघोरा के जंगल में कनकबीरा पुलिस की शराब रेड, 23 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार*

On: February 4, 2021 4:39 PM

रायगढ़ ।आज दिनांक 04.02.2021 को पुलिस चौकी प्रभारी कनकबीरा उप निरीक्षक एम.डी. जायसवाल एवं हमराह स्टाफ द्वारा घटघोरा जंगल अंदर गांव के *विनोद बरिहा* अवैध रूप से महुआ शराब बनाकर बिक्री करने की सूचना पर प्रधान आरक्षक सहदेव चौहान, आरक्षक किशोर सिदार भुवनेश्वर सिदार के साथ मौके पर जाकर रेड किया गया । आरोपी *विनोद बरिहा पिता जलिंधर बरिहा उम्र 29 साल निवासी घटघोरा चौकी कनकबीरा थाना सारंगढ़* को अवैध बिक्री के लिए प्लास्टिक के डिब्बा व बोतल में रखी *23 लिटर महुआ शराब* के साथ पकड़ा गया है । आरोपी पर धारा 34(2),59 (क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment